फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति निकला बेवफा तो पत्नी खून से लव लेटर लिख फांसी पर झूली, सात माह पहले किया था प्रेम विवाह

Sat, 29 Aug 2020 03:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Aug 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Husband turns out to be unfaithful, then wife hangs on writing love letter with blood
अवनीश एवं मृतका कमलप्रीत - फोटो : amar ujala
कानपुर में कोचिंग संचालक अवनीश शर्मा की पत्नी कमलप्रीत कौर (24) ने कल्याणपुर स्थित ससुराल के कमरे में  हाथ की नस काटकर फांसी लगा ली। मौके पर पुलिस को बरामद हुए सुसाइड नोट में कमलप्रीत ने स्वेच्छा से खुदकुशी करने और मौत के बाद पति और ससुराल वालों को परेशान न किए जाने की बात लिखी है।


 
Husband turns out to be unfaithful, then wife hangs on writing love letter with blood
कमलप्रीत - फोटो : amar ujala
साथ में सुसाइड नोट के अंत में खून से आई लव यू लिखकर पति के प्रति प्रेम का इजहार भी किया है। वहीं, कमलप्रीत के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्याकर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। नजीराबाद निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि एक साल पहले उनकी बेटी कमलप्रीत कौर काकादेव स्थित कॅरियर कोचिंग सेंटर में जॉब करने केलिए गई थी।

 
Husband turns out to be unfaithful, then wife hangs on writing love letter with blood
कमलप्रीत और मौके से मिला सुसाइड नोट - फोटो : amar ujala
वहां कल्याणपुर निवासी कोचिंग संचालक अवनीश शर्मा से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। करीब सात माह पहले दोनों ने आर्यसमाज में शादी कर ली। इसके बाद कमलप्रीत पति संग कल्याणपुर में रहने लगी थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुरालियाें ने कमलप्रीत को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी उसने मायके वालों को भी दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband turns out to be unfaithful, then wife hangs on writing love letter with blood
इसी से लटका मिला था शव - फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह उसका शव ससुराल के कमरे में पंखे पर दुपट्टे के सहारे झूलता मिला। हाथ की नस कटी हुई थी। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंची मां हरप्रीत कौर, भाई लवप्रीत समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाप्रभारी अजय सेठ ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है। मायके वालों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Husband turns out to be unfaithful, then wife hangs on writing love letter with blood
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
प्रेम विवाह के बाद मायके वालों से तोड़ा था नाता
परिजनों ने बताया कि बेटी के प्रेम संबंध की जानकारी होने के बाद उन्होंने बेटी से कोचिंग जाने के लिए मना किया था। इसके बाद भी दोनों चोरी छिपे मिलने लगे थे। इसके बाद परिजनों से बिना बताए शादी कर ली। इससे नाराज परिजनों ने कमलप्रीत से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed