कानपुर में सिविल लाइंस निवासी एकता गुप्ता के लापता होने से लेकर आरोपी की गिरफ्तारी और कंकाल मिलने के बीच पुलिस का रवैया सवालों में घिरा रहा। लापता होने वाले दिन ही शेयर कारोबारी पति राहुल गुप्ता ने आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ कोतवाली में अपहरण का केस दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस हरकत में नहीं आई। इसके बाद परिवार ने महिला आयोग से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक पत्र लिखे।
खुद साक्ष्य जुटाकर आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी के बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए लेकिन पुलिस दोनों की कॉल डिटेल के आधार पर खुद भागने की थ्योरी को सही मानकर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अंत में जब आईबी के अधिकारियों से पुलिस पर दबाव बनवाया और मृतका की मां डीसीपी से मिली जाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
2 of 8
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
10 को सीएम दरबार, 11 जुलाई को पीएमओ को लिखा पत्र
शुक्लागंज के ऋषिनगर निवासी मृतका के बड़े भाई हिमांशु ने बताया कि 24 जून को ग्रीनपार्क स्थित जिम के लिए घर से निकली एकता के घर न लौटने पर राहुल ने उसी दिन जिम ट्रेनर विमल कुमार पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की।
3 of 8
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस के जांच न करने पर सवाल उठाए
पुलिस की निष्क्रियता देख परिवार ने 26 जून को महिला आयोग को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई। इसके बाद 10 जुलाई को वह लोग मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंच गए। 11 जुलाई को प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। यही नहीं, कंकाल मिलने से पहले तीन बार पति व भाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस के जांच न करने पर सवाल उठाए।
4 of 8
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
महीने में 60 घंटे की बातचीत, इसलिए नहीं सक्रिय हुई पुलिस
एकता के परिजन पुलिस को एकता की तलाश करने के लिए सक्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहे। हत्यारोपी के दो बार एटीएम से पैसे निकालने, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट और मोबाइल नंबर तक पुलिस को सौंपे। साक्ष्य मिलने के बाद भी पुलिस इसलिए सक्रिय नहीं हुई, क्योंकि पुलिस के पास दोनों के छह महीने में 60 घंटे की बातचीत की जानकारी थी।
5 of 8
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के खुद ही भागने की कहानी तैयार की
पुलिस ने साक्ष्य तो नहीं दिया, लेकिन कॉल व मैसेज पर बातचीत, अक्सर साथ ही जिम के बाहर आना व पति की लिखाई एफआईआर में जेवर लेकर जाने की बात से पुलिस ने दोनों के खुद ही भागने की कहानी तैयार कर उस पर यकीन कर लिया। इसी कहानी की वजह से पुलिस ने मामले को बहुत गंभीरता से नहीं लिया।