फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अाैर धूं-धूं कर जल उठी महिला, हुअा यह हाल

Tue, 23 Jan 2018 08:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
women in auriaya burned her self
डेमो पिक
यूपी के अाैरैया ज‌िले में एक द‌िल दहला देने वाला हादसा सामने अाया है। यहां एक मह‌िला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते मह‌िला धूं-धूं कर जल उठी। घर से धुंअा उठता देख ग्रामीणाें ने माैके पर पहुंच अाग बुझाकर मह‌िला काे अस्पताल में भर्ती करवाया। 

 

 

परिजनों ने महिला की चीख सुनकर आग बुझाई

women in auriaya burned her self
डेमो पिक
थाना क्षेत्र के तिवरलालपुर में महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने महिला की चीख सुनकर आग बुझाई और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देख उसे सैफई रेफर कर दिया। 

 

घर में थी अकेली ताे लगा ली खुद काे अाग

women in auriaya burned her self
डेमो पिक
तिवरलालपुर निवासी उमा देवी (43) पत्नी स्व. रामप्रकाश सोमवार सुबह घर में अकेली थी। तभी उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला की चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में उमा देवी ने लगाई आग

women in auriaya burned her self
डेमो पिक
​यहां पर डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख उसे सैफई रेफर कर दिया है। महिला के परिजनों का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में उमा देवी ने आग लगाई है। इस बारे में एसओ शिवकुमार ने बताया उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। महिला के आग लगाने का मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed