{"_id":"5aafd6f04f1c1ba8768b6497","slug":"girl-raped-by-hermit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई की हत्या में जेल जाने से पहले युवती के साथ साधु ने किया था दुष्कर्म, अविवाहिता हुई गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की हत्या में जेल जाने से पहले युवती के साथ साधु ने किया था दुष्कर्म, अविवाहिता हुई गर्भवती
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Mar 2018 06:52 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिला कारागार में बंद एक अविवाहित महिला के गर्भवती हाेने से पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है। जेल में बंद हाेने के बाद भी कैसे महिला गर्भवती हाे गई। हाल ही में महिला काे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
डेमाे पिक
फर्रुखाबाद जिला कारागार से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराई गई अविवाहित गर्भवती युवती मामले की सीएमओ जांच करेंगे। भाई की हत्या के आरोप में जेल जाने से एक साधु ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती बच्चे को जन्म देना चाहती है, लेकिन बच्चे को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। अविवाहित युवती के गर्भवती होने को लेकर डा. जितेंद्र सोशल फ्रंट ने कई सवार उठाए है।
डेमाे पिक
संगठन की मांग पर डीएम ने सीएमओ को जांच के आदेश दिए है। जिला कारागार से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराई गई अविवाहित गर्भवती युवती थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रहने वाली है। अगस्त 2017 में युवती के भाई की हत्या हुई थी। मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर युवती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि भाई की हत्या की घटना से कुछ दिन पहले वह गंगा स्नान करने पांचालघाट गई थी। वहां पर उसे दौरा पड़ गया। इस दौरान एक साधु उसे इलाज के बहाने ले गया। साधु ने उसके साथ दुष्कर्म कर पांचाल घाट पर छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन
डेमाे पिक
युवती ने अपनी दादी से आपबीती बताई। युवती का आरोप है कि इसे लेकर उसके पिता और भाई आए दिन उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान घर पर भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। युवती के साथ आई महिला बंदी रक्षक विमलेश कुमारी ने बताया कि डॉक्टर ने दो तीन दिनों में प्रसव होने का समय दिया है।