{"_id":"5efcb64127af717a184e93b3","slug":"a-man-trying-to-burn-the-whole-family-alive-in-jalaun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी से जुदाई बर्दाश्त न कर सका, चाचा को मार पूरे परिवार को जिंदा फूंकने की कोशिश, बोला- किसी को नहीं छोडूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी से जुदाई बर्दाश्त न कर सका, चाचा को मार पूरे परिवार को जिंदा फूंकने की कोशिश, बोला- किसी को नहीं छोडूंगा
Wed, 01 Jul 2020 10:06 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
युवक ने घर में आग लगा दी
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के रेंढर थाना क्षेत्र में सिरफिरे मजदूर ने शराब के नशे में घर में सो रहे अपने चाचा पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी के वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव में आई मां और छोटे भाई पर भी न सिर्फ कुल्हाड़ी से हमला किया बल्कि अपनी दोनों बेटियों को भी मारापीटा। फिर सभी को कच्चे घर में बंदकर उसमें आग लगा दी।
घर के बाहर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
रेंढर कस्बा निवासी मजदूरी करने वाले वेदप्रकाश (38) पुत्र स्वर्गीय दुर्गाप्रसाद दोहरे ने मंगलवार की रात जमकर शराब पी। रात करीब दो बजे के आसपास कुल्हाड़ी से घर में चारपाई पर सो रहे चाचा बृजमोहन (45) के सिर पर कई वार कर दिए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
शोर-शराबा सुनकर घरवाले जाग गए और बीच-बचाव में आए तो वेद ने सबसे पहले छोटे भाई संगम (31), फिर मां रामवती (58) पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वेद ने अपनी बेटियों सालिनी (12) सालू (9) नंदनी (5) के साथ भी मारपीट की।

जानकारी देती बेटी
- फोटो : अमर उजाला
जब उसका गुस्सा इतने से भी शांत नहीं हुआ तो उसने सभी को घर में भीतर से बंद किया और आग लगा दी। पास-पड़ोस के लोगों ने वेद के घर से धुंआ निकलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब तक आसपास के थानों की फोर्स पहुंचती घर के पीछे के हिस्से से आग की लपटें उठने लगी थी और वेद खुद छत पर चढ़ चुका था।
पुलिस को देखते ही उसने छत से ही सिपाहियों और दरोगा पर पथराव शुरू कर दिया। तब सिपाहियों ने पड़ोसियों की छत से जाकर उसे किसी तरह दबोचा। इस बीच दमकल की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस ने आग बुझाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। वहां चाचा बृजमोहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। रेंढर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी के मायके से न आने का था गुस्सा
पुलिस ने बताया कि वेद की शादी करीब पंद्रह साल पहले रीना से हुई थी। शादी के बाद से दोनों में नहीं बनती थी। इस कारण ससुरालियों ने वेद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करा दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। फिर भी पति पत्नी के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ था। बीते करीब पांच-छह महीने से पत्नी रीना मायके में ही रह रही है। उसे वापस बुलाने के लिए वेद अपने चाचा पर दबाव बना रहा था लेकिन वेद की नशेबाजी की हरकतों के कारण चाचा तैयार नहीं थे। परिजनों का कहना है कि इसी बात को लेकर अक्सर वेद और बृजमोहन के बीच कहासुनी होती थी।

आग से जला सामान
- फोटो : अमर उजाला
पिता की क्रूरता पर भरोसा नहीं हो रहा था
घटना के बाद मकान से निकली वेद की तीनों बेटियां इस कदर सहमी हुई थी कि वे अपने पिता का चेहरा तक देखना नहीं चाह रही थी। बेटियों के मुताबिक उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि पिता ने दादा और चाचा दोनों के बाद दादी और उन पर भी हमला किया। पिता पर मानो शैतान सवार हो गया था।