फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: जीत से छह विकेट दूर यूपी, हर पल के साथ बढ़ रहा रोमांच

Sat, 08 Feb 2020 07:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 08 Feb 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Colonel CK Naidu Trophy: UP six wickets away from victory
ग्रीनपार्क में चल रही कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्रीनपार्क में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में यूपी टीम ने अपनी दूसरी पारी 344 रन पर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर यूपी ने राजस्थान टीम पर 484 रनों की बढ़त बना ली। शनिवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक राजस्थान का स्कोर चार विकेट पर 121 रन था।


 
Colonel CK Naidu Trophy: UP six wickets away from victory
ग्रीनपार्क में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को इस मैच का अंतिम दिन है। इस तरह यूपी टीम जीत से छह विकेट दूर है। तीसरे दिन यूपी की टीम ने 142 रनों से आगे खेलना शुरू किया। तीसरा विकेट 71.2 ओवर में मानव सुथार की गेंद पर अभिषेक गोस्वामी का गिरा। उस समय अभिषेक का व्यक्तिगत स्कोर 98 था। 85.4 ओवर में देवेश अग्रवाल की गेंद पर कप्तान करन शर्मा (42) रन आउट हो गए।

 
Colonel CK Naidu Trophy: UP six wickets away from victory
ग्रीनपार्क में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला
100.3 ओवर में शाहिल धिवान की गेंद पर संदीप कुमार (58) एलबीडब्ल्यू हो गए। 105.5 ओवर में अजय कूकना की गेंद पर मोहित जांगड़ा (29) ने पीएम सिंह को आसान सा कैच थमा दिया। इस समय यूपी का स्कोर छह विकेट पर 344 रन था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Colonel CK Naidu Trophy: UP six wickets away from victory
ग्रीनपार्क में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला
समीर चौधरी ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। इसके बाद यूपी ने अपनी पारी घोषित कर राजस्थान टीम को खेलने का मौका दिया। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी राजस्थान टीम का पहला विकेट 3.5 ओवर में कुनाल यादव की गेंद पर देवेश अग्रवाल (6) का गिरा। 23.3 ओवर में जसमीर की गेंद पर समरप्रीत जोशी (22) ने करन शर्मा को कैच दे दिया।

 
विज्ञापन
Colonel CK Naidu Trophy: UP six wickets away from victory
ग्रीनपार्क में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला
31.5 ओवर में करन शर्मा की गेंद पर सूरज आहूजा (8) ने राहुल सिंह को कैच थमा दिया। 36.2 ओवर में जसमीर की गेंद पर अजय गिगना (49) संदीप कुमार को कैच दे बैठे। इस तरह मैच खत्म होने तक राजस्थान ने 41.5 ओवर में चार विकेट पर 121 रन बना लिए थे।

यूपी के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
बल्लेबाज            रन            गेंद
अभिषेक गोस्वामी    98            202
राहुल सिंह        24            64
शिवम पांडेय        36            106
करन शर्मा            42            104
संदीप कुमार        58            80
समीर चौधरी नाबाद 56            62
मोहित जांगड़ा        29            18

राजस्थान के गेंदबाजों का प्रदर्शन
गेंदबाज            ओवर    मेडन        रन        विकेट
शाहिल धिवान        15        2        62        1
मानव सुथार        33        5        92        2
अजय कूकना        32.5    7        94        2
अजय गिगना        5        1        21        0
दीपक चौधरी        11        1        50        0
पुष्पेंद्र सिंह        7        2        15        0
देवेश गजराज        2        0        10        0
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed