फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूल्हे के पैर पर नजर पड़ते ही चीख पड़ी दुल्हन, बोली- नहीं...मैं इससे शादी नहीं करूंगी

Fri, 10 May 2019 05:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 May 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Bride denies marriage Seeing groom's feet
मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में चपुन्ना क्षेत्र के इंदिरानगर गांव निवासी रामपाल की पुत्री रीना की शादी फिरोजाबाद जनपद के दयापुर गांव निवासी रामेश्वरदयाल के पुत्र हरवीर के साथ तय हुई थी। बुधवार को बैंडबाजे के साथ बरात गांव पहुंची। जयमाल के बाद खाना-पीना चला। देर रात भांवरों की रस्म शुरू होनी थी। इससे पहले कि फेरे हों, किसी ने लड़की को दूल्हे के बारे में एक ऐसी बात बताई जिससे उसके होश उड़ गए।
Bride denies marriage Seeing groom's feet
काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन फेरों के लिए तैयार नहीं हुई
जिले में चपुन्ना क्षेत्र के इंदिरानगर गांव में बुधवार को बैंडबाजे के साथ बरात गांव पहुंची। जयमाल के बाद खाना-पीना चला। इसके बाद देर रात भांवरों की रस्म शुरू होनी थी। इसी समय गांव के ही कुछ लोगों ने दूल्हे के पैर देखे।


 
Bride denies marriage Seeing groom's feet
मौके पर मौजूद पुलिस, दुल्हन के परिजन
लोगों के बीच शुरू हुई चर्चा बेटी के कानों तक पहुंच गई। इसके बाद सभी ने दूल्हे के पैर को देखने की बात कही। फिर जो सच सामने निकलकर आया उससे सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bride denies marriage Seeing groom's feet
काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन फेरों के लिए तैयार नहीं हुई
लोगों ने देखा कि लड़के के पैर में सरिया पड़ी है। सच जानकर दुल्हन ने उसने शादी से मना कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन फेरों के लिए तैयार नहीं हुई। सूचना पर चौकी इंचार्ज ओमबाबू तिवारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए।  करीब आठ घंटे तक दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चली। इसका कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में लड़की के पिता रामपाल ने समझौते के तौर पर एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल, मोबाइल और 17 हजार रुपये वर पक्ष को दिए। इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता लिखकर दे दिया। बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।

 

विज्ञापन
Bride denies marriage Seeing groom's feet
मौके पर मौजूद पुलिस, परिजन - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन के पिता रामपाल ने बताया कि भांवरों से पहले दूल्हा नहाने के लिए गांव के बाहर लगे हैंडपंप पर गया था। यहां कुछ लोगों ने देखा कि लड़के के पैर में सरिया पड़ी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अगर तहरीर मिलती भी है, तो कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed