Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाले से निकलीं नोटों की गड्डियां, सब देखते रहे कोई उठाने वाला न मिला, वजह ये थी

Fri, 10 May 2019 01:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 May 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Old currency worth three lakh found in Cleaning drain in kanpur
नाले से निकलीं नोटों की गड्डियां - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे या गली मोहल्ले में अगर कहीं दस रुपये की नोट भी पड़ी मिल जाए तो अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि उसके कई दावेदार हो जाते हैं। कई बार तो ऐसा भी देखने को मिलता है जब लोग धीरे से नोट को दबा लेने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन कानपुर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
Old currency worth three lakh found in Cleaning drain in kanpur
नाले से निकलीं नोटों की गड्डियां - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद नगर में गुरुवार को नाला सफाई का अभियान चल रहा था। इस दौरान नोटों की गड्डियां दिखीं तो हड़कंप मच गया।

 
Old currency worth three lakh found in Cleaning drain in kanpur
नाले से निकलीं नोटों की गड्डियां - फोटो : अमर उजाला
ये रकम करीब तीन लाख रुपये थी। लेकिन हर शख्स इन नोटों को केवल निहारता ही रहा। कुछ ने इतनी बड़ी रकम पर तंज कसे तो कुछ लोग नोटों के रंग को देखकर यादों में खो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Old currency worth three lakh found in Cleaning drain in kanpur
नाले से निकलीं नोटों की गड्डियां - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नगर निगम जोन-5 की टीम दोपहर में नटराज टाकीज के पास नाला साफ करा रही थी। सफाई कर्मियों को नाले में उतारकर सिल्ट निकलवाते समय एक एक थैला निकला। इसमें 500-500 के पुराने नोट नजर आए। यह देखते ही कर्मियों ने सफाई बंद कर दी। राहगीरों की भीड़ लग गई।

 
विज्ञापन
Old currency worth three lakh found in Cleaning drain in kanpur
नाले से निकलीं नोटों की गड्डियां - फोटो : अमर उजाला
तीन लाख रुपये मिलने का पता चला। जोन-5 के अधिशासी अभियंता अशोक भाटी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद किसी ने इन नोटों को नाले में फेंक दिया होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed