फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा...सरदार पटेल की जगह जवाहर लाल नेहरू को बनाया दिया गया पीएम

Mon, 01 Apr 2019 09:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Apr 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
bjp leader attack on congress before lok sabha elections 2019
जयकुमार जैकी राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
लोकसभा चुनाव 2019 का मैदान तैयार होते ही खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर हमला करना शुरु कर दिया है। फर्रुखाबाद के जहानगंज में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के पीछे मैदान में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर तीर चलाए।


 
bjp leader attack on congress before lok sabha elections 2019
जयकुमार जैकी राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार (फाइल फोटो)
उन्होंने कहा कि देश के आजादी के बाद सरदार पटेल को सभी लोग प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन महात्मा गांधी ने उनको प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया और जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बना दिया गया था। तब से पिछड़ा वर्ग पिछड़ता चला आ रहा है। कहा कि देश में कांग्रेस ने कई साल राज किया, लेकिन देश का भला नहीं किया।

 
bjp leader attack on congress before lok sabha elections 2019
जयकुमार जैकी राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार (फाइल फोटो)
देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं रहीं। उन्होंने सपा और बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा सपा सरकार में प्रदेश में जंगल राज रहा और बसपा सरकार में दलितों तक का भला नहीं हुआ। केंद्र में जबसे भाजपा सरकार आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से पिछड़ा वर्ग के लोगों का ख्याल रखा जा रहा है। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा ने पूर्व सरकारों में भ्रष्टाचार, घोटाला हुए है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader attack on congress before lok sabha elections 2019
जयकुमार जैकी राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार (फाइल फोटो)
भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया है। विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने किया था। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने की और संचालन विमल कटियार ने किया।
 

 
विज्ञापन
bjp leader attack on congress before lok sabha elections 2019
जयकुमार जैकी राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार (फाइल फोटो)
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी के आने पर उनका स्वागत किया गया। उनको सभी लोग मंच पर लेकर गए। मंच में कुर्सी पर बैठते ही मंच धसक गया। इससे वहां बैठे नेता घबरा गए। टेंट कर्मियों को बुलाकर मंच ठीक कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed