फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी दंगल: मायावती ने यूपी की इस सीट पर खेला दांव, बसपा प्रत्याशी का भाजपा सरकार से है गहरा नाता

Mon, 01 Apr 2019 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Apr 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
nisha sachan bsp candidate in lok sabha elections 2019
मायावती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज करने के लिए सपा बसपा ने एक दूसरे का दामन थामा है। वर्षों पुरानी कड़वाहट भुलाकर मायावती ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से यूपी में फिर से अपनी पार्टी की धाक जमाने के लिए हाथ मिलाया है। सपा बसपा का गठजोड़ चुनाव में क्या गुल खिलाता है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन बसपा ने भी अब अपने पत्ते खोला शुरु कर दिए हैं। 



  
nisha sachan bsp candidate in lok sabha elections 2019
बसपा प्रत्याशी निशा सचान (फाइल फोटो)
बहुजन समाज पार्टी ने अकबरपुर लोकसभा सीट की प्रभारी निशा सचान को ही प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची में उनके नाम की घोषणा की। निशा सचान घाटमपुर नगर पालिका के चेयरमैन रहे संजय सचान की पत्नी हैं।

 
nisha sachan bsp candidate in lok sabha elections 2019
मायावती-अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
खुद निशा वर्तमान में घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गिरसी सीट से जिला पंचायत सदस्य भी हैं। लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे में अकबरपुर लोकसभा सीट बसपा के खाते में आई है, जबकि कानपुर नगर सीट सपा के खाते में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
nisha sachan bsp candidate in lok sabha elections 2019
बसपा प्रत्याशी निशा सचान (फाइल फोटो)
निशा सचान बतौर प्रभारी बीते 15 दिन से अकबरपुर क्षेत्र में प्रचार कर रही हैं। हालांकि यह तय था कि प्रत्याशी के तौर पर उनके ही नाम पर मुहर लगेगी, लेकिन कई बार लोकसभा प्रभारियों के नाम प्रत्याशियों के तौर पर नहीं भी घोषित होते हैं। अब अकबरपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है।

 
विज्ञापन
nisha sachan bsp candidate in lok sabha elections 2019
बसपा प्रत्याशी निशा सचान और पति को भाजपा ने निकाला
निशा सचान के पति संजय सचान ने घाटमपुर नगर पालिका के चेयरमैन का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीता था। बाद में प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। पत्नी निशा के बसपा में जाने पर भाजपा ने 21 फरवरी को उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed