{"_id":"669c72b170eb8289e3010e1d","slug":"gonda-train-accident-audio-of-conversation-between-je-and-key-man-surfaced-2024-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोंडा ट्रेन हादसा: 'बहुत गड़बड़ लागत है लाइन, वेल्डिंग के पच्छू...' जेई और की-मैन की बातचीत का ऑडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा ट्रेन हादसा: 'बहुत गड़बड़ लागत है लाइन, वेल्डिंग के पच्छू...' जेई और की-मैन की बातचीत का ऑडियो आया सामने
Sun, 21 Jul 2024 08:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Jul 2024 08:57 AM IST
विज्ञापन
Gonda train accident
- फोटो : अमर उजाला
गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अब तक तीन से चार ऑडियो वायरल हो चुके हैं। अमर उजाला इन ऑडियो की पुष्टि तो नहीं करता मगर इनमें हुई बातचीत रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही उजागर कर रही है। हादसे के चार दिन पहले का दावा करते हुए एक कीमैन व जेई की बातचीत का वायरल ऑडियो गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। यह बात अलग है कि इस ऑडियो की रेलवे के अधिकारी पुष्टि नहीं करते हैं।
Gonda rail accident
- फोटो : amar ujala
ऑडियो में हो रही बातचीत में मोतीगंज-झिलाही रेल मार्ग के ट्रैक की सुरक्षा पर कीमैन सवाल उठाते हुए कॉशन लगाने की मांग कर रहा है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का जेई भी कॉशन जल्द लगाने का दावा कर रहा है।
Gonda rail accident
- फोटो : amar ujala
जेई और कीमैन की दो बार बातचीत हुई, दोनों के ऑडियो पहले तो रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के ह्वाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुए। अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रेलकर्मियों के संगठनों में इसकी खासी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक को सुधारने का काम किया जा रहा है।
- फोटो : amar ujala
फिलहाल अब रेल संरक्षा आयुक्त की जांच शुरू होने पर स्थानीय अधिकारियों की जुबान बंद हो गई है। अब सवाल यह है कि इन ऑडियो को भी जांच में शामिल किया जाएगा या नहीं। इनके जांच में शामिल होने से रेल हादसे में इंजीनियरिंग विभाग की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन
गोंडा के मोतीगंज-झिलाही के बीच पिकौरा गांव के पास पलटे चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के डिब
ऑडियो में हुई बातचीत
की-मैनः ....ओर पर कॉशन लगा है कि नहीं 38/5 में?
जेई : कॉशन लगा है?
की-मैनः पूछत हैं आपसे... कॉशन लगा है कि नहीं
जेई: कॉशन लगने वाला है।
की-मैनः बहुत डेंजर इस समय हो गया है।
जेई : कॉशन लगने वाला है, आईएमआर
की-मैनः ....ओर पर कॉशन लगा है कि नहीं 38/5 में?
जेई : कॉशन लगा है?
की-मैनः पूछत हैं आपसे... कॉशन लगा है कि नहीं
जेई: कॉशन लगने वाला है।
की-मैनः बहुत डेंजर इस समय हो गया है।
जेई : कॉशन लगने वाला है, आईएमआर