फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gonda: मनकापुर राजघराने में कुंवर विक्रम सिंह की असामयिक मौत... रात खाना खाकर सोने गए फिर उठे ही नहीं

Sun, 14 Apr 2024 02:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मनकापुर/गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनकापुर/गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Apr 2024 02:06 PM IST
विज्ञापन
Kunwar Vikram Singh of Mankapur Rajgharana passed away.
- फोटो : amar ujala

गोंडा जिले के मनकापुर राजघराने में युवराज की असामयिक मौत की खबर है। कुंवर विक्रम सिंह का शनिवार रात हार्टअटैक से निधन हो गया। कुंवर विक्रम की असामयिक मौत की सूचना पर लोग स्तब्ध रह गए। कुंवर विक्रम गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के चचेरे भाई थे।



अचानक आई इस सूचना से हर कोई मंगल भवन की तरफ दौड़ पड़ा। पूरा मंगल भवन परिसर शोक में डूब गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों सहित अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कुंवर विक्रम सिंह को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Kunwar Vikram Singh of Mankapur Rajgharana passed away.
- फोटो : amar ujala

मनकापुर राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के पौत्र थे। पूर्व मंत्री आनंद सिंह के रिश्ते में वह भतीजे थे। कुंवर विक्रम सिंह के पिता डॉ. विनय कुमार सिंह मनकापुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष थे। वर्ष 2012 में हुए निकाय चुनाव में कुंवर विक्रम सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। यही नहीं, धुसवा चांद सीट से जिला पंचायत सदस्य भी वह चुने गए थे।

Kunwar Vikram Singh of Mankapur Rajgharana passed away.
gonda - फोटो : amar ujala

रविवार की सुबह जब कुंवर विक्रम सिंह सोकर नहीं उठे तो परिवार व राज परिवार के कर्मचारी उन्हें जगाने गए। लेकिन वह बिस्तर पर बेसुध पड़े हुए थे। डॉक्टरों को बुलाया गया। सीएचसी मनकापुर के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunwar Vikram Singh of Mankapur Rajgharana passed away.
- फोटो : amar ujala

कुंवर के निधन का समाचार पाते ही मनकापुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों की भीड़ उनके आवास मंगल भवन पर जुट गई। करीबियों के मुताबिक कुंवर विक्रम स्वस्थ थे। शनिवार की शाम वह भोजन करने के बाद सोने चले गए, लेकिन इसके बाद फिर उठ नहीं सके।

विज्ञापन
Kunwar Vikram Singh of Mankapur Rajgharana passed away.
- फोटो : amar ujala
उनके निधन का समाचार मिलते ही हर तरफ शोक व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर भी कुंवर को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। एक समर्थक ने फोटो लगाकर लिखा, शेर चला गया.....। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed