फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पकड़े जाएंगे' का डर: प्रेमी जोड़े ने पैर बांधे और लगा ली आग, 18 साल की खुशी की मौत; युवक लड़ रहा मौत से जंग

Sat, 06 Jun 2026 09:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Sat, 06 Jun 2026 09:08 PM IST
सार

पुलिस जैसे ही मोहल्ले वालों को साथ लेकर मौके पर पहुंची, तो खुद को घिरता देख अरुण और खुशी ने रसोईघर में जाकर पैर बांधे और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। खिड़की से लपटें और शोरगुल सुनकर पुलिस ने ताला तोड़ा और किसी तरह आग बुझाई।

विज्ञापन
Fearing arrest by police couple set themselves on fire girl died boy in critical condition
पुलिस के पकड़े जाने के डर से प्रेमी जोड़े ने पैर कपड़े से बांधकर खुद को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शिकोहाबाद स्थित मोहल्ला पड़ाव गढ़ैया में प्रेमी जोड़े खुशी शर्मा (18) और अरुण कठेरिया (19) ने शुक्रवार रात पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के डर से अपने पैर कपड़े से बांधकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां खुशी की मौत हो गई। अरुण बर्न वार्ड में भर्ती है। उसकी हालत बेहद नाजुक है।

Fearing arrest by police couple set themselves on fire girl died boy in critical condition
मृतक खुशी - फोटो : अमर उजाला

बीए की छात्रा थी खुशी
खुशी शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव लाल की सराय गली-2 की रहने वाली थी। वह मैनपुरी के कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। उसकी दोस्ती कुछ समय पूर्व फेसबुक के जरिये घर से करीब 11 किलोमीटर दूर रहने वाले अरुण कठेरिया निवासी मोहल्ला मोहब्बत अहीर से हुई थी। अरुण 12वीं तक पढ़ा है और नोएडा में काम करता है। तीन दिन पहले खुशी, अपनी मां ममता, 12 वर्षीय भाई हर्ष के साथ मैनपुरी के नगला पजाबा स्थित अपनी ननिहाल गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे खुशी ननिहाल से यह कहकर निकली थी कि वह अपने शिकोहाबाद वाले घर से कपड़े लेने जा रही है। 

Fearing arrest by police couple set themselves on fire girl died boy in critical condition
घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने लॉकेशन की ट्रेस
दोपहर में उसका मोबाइल बंद आने पर मामा अवनीश उसकी तलाश में शिकोहाबाद पहुंचे। वहां घर पर ताला लटका था, लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि खुशी को अरुण कठेरिया के साथ देखा था। इसके बाद शुक्रवार रात 9.30 बजे करीब मामा ने शिकोहाबाद थाने में अरुण के खिलाफ भांजी को बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि दोनों गढ़ैया स्थित खुशी के बंद घर के अंदर ही छिपे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fearing arrest by police couple set themselves on fire girl died boy in critical condition
झुलसे हुए प्रेमी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

तेल डालकर दोनों ने लगा ली आग
पुलिस जैसे ही मोहल्ले वालों को साथ लेकर मौके पर पहुंची, तो खुद को घिरता देख अरुण और खुशी ने रसोईघर में जाकर पैर बांधे और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। खिड़की से लपटें और शोरगुल सुनकर पुलिस ने ताला तोड़ा और किसी तरह आग बुझाई। पुलिस को मौके से तेल की केन मिली है। गनीमत रही कि रसोई के पास ही दो गैस सिलिंडर आग की चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
Fearing arrest by police couple set themselves on fire girl died boy in critical condition
रसोई में रखा फ्रिज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का बयान
प्रेमी जोड़े ने खुद को घर में बंद कर आग लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उनको बाहर निकाला। युवती की मौत हो चुकी है। युवक अभी उपचाराधीन है। मामले में जांच की जा रही है। युवती को बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी युवक पर मामा ने दर्ज कराई है। - अनुज चौधरी, एसपी देहात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed