फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संवेदनहीन यूपी पुलिस: दरोगा से मिन्नतें करती रही अंजलि, न कराई पति से बात, तीन साल पहले गौरव से की थी लव मैरिज

Wed, 16 Sep 2026 01:28 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 16 Sep 2026 01:28 PM IST
सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गर्भवती महिला अंजलि मौत से पहले यूपी पुलिस के दरोगा से मिन्नतें करती रही, लेकिन दरोगा ने पति से बात नहीं कराई। तीन साल पहले गौरव और अंजलि ने प्रेम विवाह किया था। पढ़ाई के दौरान दोनों में प्रेम हुआ था। शिकोहाबाद के लभौआ गांव में चोरी के शक में पुलिस द्वारा रविवार रात पति गौरव को हिरासत में लिए जाने के सदमे से उसकी गर्भवती पत्नी अंजली (28) की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार सुबह प्रसव के बाद निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
pregnant woman Anjali Death case Anjali kept pleading with Sub-Inspector but not allowed to speak her husband
Anjali Death case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गर्भवती महिला अंजलि मौत के आगोश में समा गई और उसके साथ उसकी आखिरी समय में पति गौरव से बात करने की हसरत भी अधूरी रह गई। अंजलि के जेठ विजय सिंह ने बताया कि अंजलि को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उसने दरोगा से अपने पति गौरव से बात कराने की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन उसकी बात नहीं कराई गई थी।


मृतका के जेठ विजय सिंह ने बताया कि वह खुद बीएसएफ में हैं और वर्तमान में गुजरात में पोस्टिंग है। छुट्टी पर घर आए थे। उन्होंने बताया कि गौरव तीन भाइयों में तीसरे नंबर का है। विजय सिंह के अनुसार 7 दिसंबर 2023 को अंजली और गौरव की शादी हुई थी। 
pregnant woman Anjali Death case Anjali kept pleading with Sub-Inspector but not allowed to speak her husband
अंजलि की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह दूसरा बेटा था, पहला बेटा डेढ़ वर्ष का है। अंजलि और गौरव आगरा में एक साथ पढ़ाई करते थे। अंजलि ने बीएड कर लिया था। अंजलि का मायका आगरा के कमला नगर में है। विजय के अनुसार, जब रविवार रात पुलिस भाई गौरव को घर से उठाने आई थी। 

 
pregnant woman Anjali Death case Anjali kept pleading with Sub-Inspector but not allowed to speak her husband
पुलिकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में बैठे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब परिजनों ने गौरव का अपराध पूछने का प्रयास किया, तो दरोगा धर्मपाल और अभयप्रताप ने परिजनों को भी जेल में ठूंसने की धमकी दी। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की की, जिसमें गर्भवती अंजलि धक्का लगने से चारपाई पर गिर पड़ी और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। प्रसव के बाद इलाज के दौरान अंजलि की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pregnant woman Anjali Death case Anjali kept pleading with Sub-Inspector but not allowed to speak her husband
अंजलि की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानव शक्ति पार्टी ने मृतका के पुत्र का हाल जाना, बंधाया ढांढस
गांव लभौआ की दलित महिला अंजली निगम की मौत के मामले में मानव शक्ति पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भी गांव पहुंचा। जिन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती गौरव के मासूम बेटे का भी हाल जाना। 

 
विज्ञापन
pregnant woman Anjali Death case Anjali kept pleading with Sub-Inspector but not allowed to speak her husband
पीड़ित परिवार से बात करते सपा के सांसद राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव ने सबसे पहले आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती पीड़ित गौरव के मासूम बेटे का हाल जाना। अंजली की मौत के बाद उसके जन्मे बच्चे की हालत नाजुक होने के चलते उसे आगरा में भर्ती कराया गया था। परिवार के लोगों को पार्टी पदाधिकारियों ने ढांढस बंधाया। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान रमेश चंद्र, विनीत बसंत यादव, आनंद कुमार, महीपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed