फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं हादसा: शोक में डूबा करखेड़ी गांव, चीत्कार से हर आंख नम, बाइकों की तेज रफ्तार बनी चार मौतों की वजह

Fri, 11 Jul 2025 10:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 10:42 AM IST
सार

Budaun News: वजीरगंज क्षेत्र में बगरैन-करखेड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत से बाबा-नाती समेत चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग करखेड़ी गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Badaun road accident four people died of karkhedi villagers drowned in grief
बदायूं हादसा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के करखेड़ी गांव में बृहस्पतिवार शाम हुए सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। गांव के चार लोगों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं। हादसे के बाद सभी की आंखें नम हो गई हैं। करखेड़ी गांव निवासी अतर सिंह, उनके बाबा बच्चू सिंह, सोमपाल और संजय बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अपने-अपने काम के सिलसिले में घर से निकले थे। घर पर उनके परिवार के लोग इंतजार कर रहे थे। अतर सिंह और उनके बाबा बच्चू सिंह के घर में खाना बनाने के लिए सब्जी का इंतजार किया जा रहा था। जैसे ही गांव में हादसे की खबर पहुंची, लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर शव देख परिजन बेसुध हो गए।



यह भी पढ़ें- यूपी में दर्दनाक हादसा: बस ने बाइक को मारी टक्कर, नाना-नाती की मौत, मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने गए थे दोनों

Badaun road accident four people died of karkhedi villagers drowned in grief
आमने-सामने से भिड़ी थीं दो बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आमने-सामने से भिड़ी थीं दो बाइक 
गांव करखेड़ी निवासी अतर सिंह मीणा (40) रिश्ते के बाबा बच्चू सिंह (60) के साथ बुलेट बाइक से सब्जी खरीदने बगरैन गए थे। इसी गांव के संजय (28), सोमपाल सिंह (55) और अशोक (28) एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अलउआ के पास अतर सिंह और संजय की बाइकें टकरा गईं। दोनों बाइक पर बैठे पांचों लोग काफी दूर-दूर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अतर सिंह, बाबा बच्चू सिंह, सोमपाल और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- बदायूं में भीषण हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में दादा-पोता समेत चार लोगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Badaun road accident four people died of karkhedi villagers drowned in grief
शोकाकुल ग्रामीण, मृतक संजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजनों ने बताया कि संजय फास्टफूड की रहेड़ी लगाकर जीवन यापन करते थे। जबकि अतर सिंह, उनके बाबा व सोमपाल खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। अशोक भी खेतीबाड़ी करते हैं। सभी लोग अपने-अपने काम के लिए घर से हंसी खुशी निकले थे, लेकिन रास्ते में काल के ग्रास ने सभी पर झपट्टा मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun road accident four people died of karkhedi villagers drowned in grief
डीएम और एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रत्यक्षदर्शी बोले- काफी तेज थी रफ्तार 
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। इसी बीच जब बाइकों की दूरी कम हुई, वैसे ही अतर सिंह व संजय संतुलन खो बैठे। इससे दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी बुलट का हैंडल व पहिया टेढ़ा हो गया। जबकि संजय की बाइक चकनाचूर हो गई। इस हादसे से पूरा गांव शोक में डूब गया है। परिवार में चीत्कार मच गई है।

विज्ञापन
Badaun road accident four people died of karkhedi villagers drowned in grief
मृतकों के शोकाकुल परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अपनों को खोया अब बच्चों की परवरिश की चिंता
हादसे में चार लोगों की मौत के बाद परिजनों को अपनों के खोने का गम है। साथ ही बच्चों की परवरिश की चिंता सताने लगी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बेसुध हो रहे हैं। करखेड़ी गांव के बच्चू सिंह की पत्नी पूनम दिव्यांग है। उनका एक बेटा कार्तिकेय और बेटी सोनी है। बच्चू सिंह की मौत से दोनों बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed