फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दूल्हे की मौत से टूटा दुल्हन का ख्वाब, दहलीज पर चीत्कार और सन्नाटा; सुखराम के परिवार में थी शादी पहली

Sat, 05 Jul 2025 02:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Jul 2025 02:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। बरातियों की बोलेरो कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की जान चली गई। सड़क हादसे में दूल्हे समेत आठ की मौत की जानकारी से दुल्हन के घर और मंडप में सन्नाटा पसर गया। शादी की खुशी में मातम छा गया।

विज्ञापन
Sambhal Road Accident bride dream was shattered by death of groom there was screaming and silence on threshold
Sambhal Road Accident - फोटो : अमर उजाला
संभल जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हे समेत आठ की मौत से बेटी की शादी का ख्वाब पलभर में उजड़ गया। दूल्हे के मौत की खबर मिलते ही दुल्हन की दहलीज सूनी हो गई। घर में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम पसर गया। सांत्वना देने वाले लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, परिवार के कुछ लोग संभल के लिए रवाना हो गए। थाना क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी राजू ने अपनी बेटी अंजू की शादी संभल जिले के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर निवासी एक युवक से की थी। 


शुक्रवार को बरात आने की तैयारी गांव में चल रही थी। बरात के स्वागत के लिए राजू और उसके रिश्तेदार और परिवार के सभी लोग तैयारी में लगे थे। घर में ढोल की थाप पर महिलाएं संगीत कर रही थी। बरात स्थल पर दावत की तैयारियां पूरी हो चुकी थी।
 
Sambhal Road Accident bride dream was shattered by death of groom there was screaming and silence on threshold
बिल्सी के सिरतौल में शादी के पंडाल में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच मनहूस खबर मिली कि संभल जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हा समेत आठ लोगों की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही बरात आने की खुशियां धरी की धरी रह गई। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। शादी की खुशी के वाले घर में मातम पसर गया।

 
Sambhal Road Accident bride dream was shattered by death of groom there was screaming and silence on threshold
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ ही देर में गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने बताया कि दुर्घटना की खबर सुनने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग संभल की ओर निकल पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Road Accident bride dream was shattered by death of groom there was screaming and silence on threshold
हादसे के बाद अस्पताल लाए गए पीड़ित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्हन अंजू और उसके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। हर कोई बरात आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

 
विज्ञापन
Sambhal Road Accident bride dream was shattered by death of groom there was screaming and silence on threshold
दूल्हे सूरज की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार में पहली शादी थी, घर में था कई दिनों से खुशियों का माहौल
हादसे में जान गंवाने वाला दूल्हा सूरज अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसके बाद छोटा भाई आकाश और बहन कोमल थी। दोनों भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार पाल रहे थे। सूरज की शादी को लेकर पिता सुखराम और मां संतोषी बेहद खुश थे लेकिन एक हादसे ने परिवार को उजाड़ दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed