फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four people died in collision between two bikes in Badaun

बदायूं में भीषण हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में दादा-पोता समेत चार लोगों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Thu, 10 Jul 2025 08:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Jul 2025 08:01 PM IST
सार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। गांव बगरैन करखेड़ी मार्ग पर दो बाइकों आमने-सामने से टकरा गईं, जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Four people died in collision between two bikes in Badaun
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में बगरैन-करखेड़ी मार्ग पर अलउआ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत से दादा-पोता समेत चार लोगों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम सात बजे हुए इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। एक ही गांव के रहने वाले इन सभी लोगों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बिसौली के गांव करखेड़ी निवासी अतर सिंह मीणा (40) रिश्ते के दादा बच्चू सिंह (60) के साथ बुलेट बाइक से सब्जी खरीदने बगरैन गए थे। इसी गांव के संजय (28), सोमपाल सिंह (55) और अशोक (28) एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अलउआ के पास अतर सिंह और संजय की बाइकें टकरा गईं। दोनों बाइक पर बैठे पांचों लोग काफी दूर-दूर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अतर सिंह, उनका दादा बच्चू सिंह, सोमपाल और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मनचले से विवाहिता परेशान: अभद्रता तो कभी छेड़छाड़... 23-24 जून की घटना जान पति का खौला खून, पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी भेजा। चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। ये सभी एक ही बिरादरी के थे। घायल अशोक को बरेली रेफर कर दिया गया। डीएम अवनीश कुमार और एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह समेत कई अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed