फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Roadway bus collides with bike in Bareilly grandfather and grandson die

यूपी में दर्दनाक हादसा: बस ने बाइक को मारी टक्कर, नाना-नाती की मौत, मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने गए थे दोनों

Thu, 10 Jul 2025 09:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीबीगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीबीगंज Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 09:13 PM IST
सार

बरेली स्थित थाना शाही क्षेत्र के गांव दौली जवाहर लाल निवासी शहजिल (20) पुत्र यासीन खान अपने नाना शरीफ खान निवासी घंतिया फतेहगंज पश्चिमी के घर आया था और उन्हें बाइक पर बैठा कर झुमका तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने जा रहा था। 

विज्ञापन
UP Roadway bus collides with bike in Bareilly grandfather and grandson die
नाना-नाती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार एक रोडवेज बस ने बाइक सवार नाना-नाती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए महानगर के एक निजी अस्पताल भेज दिया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। घटना गुरुवार दोपहर में करीब दो बजे झुमका तिराहे पर हुई।

विज्ञापन

पेट्रोल डलवाने गए थे
बरेली स्थित थाना शाही क्षेत्र के गांव दौली जवाहर लाल निवासी शहजिल (20) पुत्र यासीन खान अपने नाना शरीफ खान निवासी घंतिया फतेहगंज पश्चिमी के घर आया था और उन्हें बाइक पर बैठा कर झुमका तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने जा रहा था। वह जैसे ही पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ा, इसी दौरान लखनऊ से दिल्ली की तरफ से जा रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहजिल माता-पिता का था इकलौता पुत्र
जिससे दोनों  गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक शहजिल अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। वह एक निजी कॉलेज में पॉलिटेक्निक का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed