बदायूं: तालाब में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बदायूं के दातागंज के नथनीपुर गांव में बुधवार सुबह 18 वर्षीय युवक का शव तालाब से बरामद हुआ। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने गांव के आटा चक्की मालिक और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विस्तार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नथनीपुर में बुधवार सुबह 18 वर्षीय युवक का शव तालाब में मिला। तालाब से गोताखोरों ने युवक का शव निकाला। परिजनों का कहना है कि उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे नथनीपुर गांव निवासी गणपत ने बताया कि उनका 18 वर्षीय भाई उमेश उर्फ सोनी मंगलवार शाम करीब सात बजे गांव में ऋषिपाल की आटा चक्की पर गेहूं पिसाने गया था। चक्की पर ऋषिपाल के बेटों ने उमेश पर तौलने वाला बाट चोरी करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ऋषिपाल के बेटे मुनेंद्र समेत अन्य लोगों ने लोहे के बाट से उमेश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख बुरी तरह जख्मी हो गई।
आरोपियों से बचने के लिए भागा तो तालाब में गिरा
पिता के मुताबिक, जान बचाने के लिए उमेश वहां से भागा और हड़बड़ाहट में गांव के पास स्थित तालाब में गिर गया। सूचना मिलने पर वह और उनका भाई उमेश बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह भी डूबने लगे। इससे वे बाहर निकल आए। आरोप है कि इस दौरान ऋषिपाल और उनके बेटे पास खड़े देखते रहे। उन्होंने कोई मदद नहीं की। इसके बाद ग्रामीणों ने तैरकर और नावों की मदद से देर रात तक उमेश की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.