फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह

Thu, 08 Sep 2022 06:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Sep 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Madhya ganga canal is starting by Irrigation Department officers at today in Bijnor after 14 years
मध्य गंगा नहर। - फोटो : amar ujala

14 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गुरुवार को मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ा गया। बिजनौर बैराज से पांच सौ क्यूसेक पानी नहर में डिस्चार्ज किया, जोकि एक किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ा। प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना में 4400 करोड़ रुपये की लागत आई है।



गुरुवार को बिजनौर बैराज पर उत्सव का माहौल रहा। लखनऊ से सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता अनिल कुमार भी बैराज पहुंचे। बैराज को फूलों से सजाया गया। बाकायदा हवन पूजन करने के साथ बैराज के गेट खोलने के लिए प्रमुख अभियंता अनिल कुमार, सूरजपाल सिंह मुख्य अभियंता, अवधेश कुमार मुख्य अभियंता ने बटन दबाया। इससे पहले नारियल फोड़कर नहर में पानी छोड़ने का श्रीगणेश किया गया। फिलहाल बैराज से 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

Madhya ganga canal is starting by Irrigation Department officers at today in Bijnor after 14 years
मध्य गंगा नहर। - फोटो : amar ujala

इस परियोजना की मुख्य नहर की लंबाई 66 किलोमीटर है, जिसमें 55 किलोमीटर तक पानी छोड़ा गया है। दरअसल, नहर के किलोमीटर 55 पर अमरोहा में रेलवे का ब्रिज बन रहा है। फिलहाल यहीं तक ही पानी छोड़कर नहर का परीक्षण किया जा रहा है। वहीं दोपहर 1: 30 बजे बैराज के गेट खोले गए तो सिंचाई विभाग के अफसरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Madhya ganga canal is starting by Irrigation Department officers at today in Bijnor after 14 years
मध्य गंगा नहर का श्रीगणेश। - फोटो : amar ujala

बता दें कि इस परियोजना के पूरा किए जाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर बने हुए थे। इसकी शुरुआती लागत एक हजार करोड़ रुपये थी, जो कि बाद में बढ़कर 4400 करोड़ रुपये हो गई। परियोजना की लागत का 2800 करोड़ रुपया जमीनों के मुआवजे में ही खर्च हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya ganga canal is starting by Irrigation Department officers at today in Bijnor after 14 years
मध्य गंगा नहर का श्रीगणेश। - फोटो : amar ujala

हर एक किलोमीटर पर रही एक जेई की तैनाती 
पानी छोड़े जाने के इस उत्सव में सिर्फ लखनऊ से ही आलाधिकारी नहीं जुटे बल्कि 14 डिविजन के अधिशासी अभियंताओं ने भी बैराज पर डेरा डाल लिया था। वहीं नहर में पानी छोड़े जाने के बाद नहर की मजबूती का जायजा लेने के लिए हर एक किलोमीटर पर एक जेई की तैनाती रही। जिससे पानी के बहाव और नहर की स्थिति पर नजर रखी जा सके। 

विज्ञापन
Madhya ganga canal is starting by Irrigation Department officers at today in Bijnor after 14 years
सेल्फी लेते लोग। - फोटो : amar ujala

डार्क जोन में शामिल 11 ब्लॉक तक पहुंचेगा पानी
मध्य गंगा नहर परियोजना से मुरादाबाद, अमरोहा और संभल जिले के 11 ऐसे ब्लॉक में सिंचाई के पानी मुहैया होगा, जोकि डार्क जोन में हैं। 11 डार्क जोन को मिलाकर कुल 11 ब्लॉक में पानी की आपूर्ति होगी। मुख्य नहर से बहजोई और चंदौसी शाखा नहर निकली हैं। इन शाखाओं से रजबहे और वितरण प्रणाली 1065 किलोमीटर बनाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed