फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मोदी-योगी के नारों से गूंज उठा बिजनौर, जश्न में झूमे कार्यकर्ता, पढ़ें सीएम दौरे का हर अपडेट

Sat, 03 Sep 2022 09:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Sep 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
Read full updates of Bijnor tour of Chief Minister Yogi Adityanath
सीएम योगी की जनसभा। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश में कानून-व्यवस्था की नई मिसाल बना है। कभी प्रदेश दंगों के लिए जाना जाता था। रोज दंगा होता था और इससे विकास बाधित होता था। कोई प्रदेश में आना नहीं चाहता था लेकिन साढ़े पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ। प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। अब प्रदेश में निवेश हो रहा है। जो निवेश कर रहे हैं, हम उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई पुलिस लाइन के पास आयोजित सभा के मंच से जिले में 235 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा में मोदी-योगी के खूब नारे लगे।


    
शनिवार को नई पुलिस लाइन में बैरक और आवासों का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। इसी का परिणाम है कि निवेश आ रहा है। रोजगार सृजन हो रहा है। प्रदेश में हाईवे, एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट बन रहे हैं। 

Read full updates of Bijnor tour of Chief Minister Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि हमने तय किया है हर नागरिक को सुरक्षा देंगे। अगर किसी ने सुरक्षा-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो सरकार उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करेगी। इससे पहले बिजनौर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने शंख-घंटी की ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच मालन नदी में पुष्प और जल चढ़ाया और मालन के पुनरोद्धार के लिए हो रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बना
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश मजबूती के साथ आगे बढ़ा है। आजादी के 75 वर्षों में इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था को पछाड़ कर भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का अभिनंदन करते हुए मैं बिजनौर वासियों को इसके लिए बधाई देता हूं। कहा-बिजनौर जिले का विकास डबल इंजन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Read full updates of Bijnor tour of Chief Minister Yogi Adityanath
सीएम योगी बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala

विरासत को विस्मृत कर कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता
बिजनौर की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए बोले कि भारत की पहचान देने वाले पौराणिक और ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बने बिजनौर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। महात्मा विदुर यहां कुटी बनाकर हस्तिनापुर को आईना दिखाने का काम किया था। महात्मा विदुर के नाम ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य भी संपन्न कर रहे हैं। समाज को अपनी विरासत पर अनूभुति करनी चाहिए। विरासत विस्मृत करके कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता।

जनसभा स्थल पर लगे योगी-मोदी के नारे
जनसभा स्थल पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने बाद कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान योगी-मोदी के जमकर नारे लगाए गए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के भी खूब नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Read full updates of Bijnor tour of Chief Minister Yogi Adityanath
सीएम योगी बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala

यूपी में फिर से भगवा लहराएंगे गाने पर झूमे कार्यकर्ता
जनसभा स्थल पर देशभक्ति गाने और भजन चलाए गए। कार्यक्रम में जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, यूपी में फिर से भगवा लहराएंगे गाने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी गाने से सुर ताल मिलाए। इसके अलावा कार्यक्रम में देशभक्ति गाने चलाए गए। 

मालन नदी में 151 कलशों से किया गया जलाभिषेक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मालन नदी पर जलाभिषेक किया। साथ ही मालन नदी में पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ 151 कलशों से महिलाओं और छात्राओं ने भी मालन नदी में जलाभिषेक किया। मालन नदी में सभी ने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
Read full updates of Bijnor tour of Chief Minister Yogi Adityanath
सीएम योगी बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala

सीएम और छात्रों ने भरत वन में किया पौधरोपण
मालन नदी में जलाभिषेक करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरत वन में पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ ही भरत वन में छात्रों ने पौधरोपण कर अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पौधरोपण कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्रों ने पौधे लगाए।  

भाजपा की टोपी और झंडा लेने के लिए मची होड़
कार्यक्रम में भाजपा की टोपी और झंडे लेने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। जिसके चलते पार्टी की टोपी कार्यक्रम में उछालकर कार्यकर्ताओं को दी गई। साथ ही भाजपा के झंडे लेने के लिए भी कार्यक्रम में कार्यकर्ता कुर्सियों से उठकर खड़े हो गए। वहीं कुछ कार्यकर्ता जनसभा स्थल पर व्यवस्था बनाने में लगे रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed