उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक महिला थाने में गुरुवार को प्रेमी युगल की शादी कराई गई। पुलिस की पहल की वजह से आपस में नाराज हुआ प्रेमी युगल आज शादी के बंधन में बंध गया है। पुलिस के इस प्रयास की सभी ने सराहना की है।
यूपी: महिला थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी, हर तरफ हो रही पुलिस की सराहना, देखिए तस्वीरें
बिजनौर में महिला थाने में गुरुवार को एक प्रेमी युगल की शादी कराई गई। हर कोई पुलिस की सराहना कर रहा है।
थाना कोतवाली शहर के गांव बाकरपुर गढ़ी निवासी संजय कुमार और गांव चांदपुर नौआबद निवासी सीमा करीब दो साल से हरिद्वार की दवाई बनाने की एक फैक्टरी में काम करते हैं।
वहीं साथ काम करते हुए संजय और सीमा एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन करीब छह महीने पहले दोनों में अनबन हो गई थी और दोनों विवाद के चलते अलग रह रहे थे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा की टीम ने बिजनौर में मारा छापा, लिंग परीक्षण करते पांच रंगे हाथ पकड़े, 15 हजार रुपये बरामद
वहीं उनका मामला महिला थाने में तैनात दरोगा रमेश कुमार के सामने पहुंचा। दरोगा रमेश कुमार ने दोनों की काउंसलिंग कराई और दोनों के परिजनों से भी बात की। दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी हो गए।
यह भी पढ़ें: खौफ: पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले 1038 नए मरीज, आठ लोगों की मौत
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/