खौफ: पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले 1038 नए मरीज, आठ लोगों की मौत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह जिलों में एक दिन में 1038 नए संक्रमित मिले, जबकि आठ की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह जिलों में एक दिन में 1038 नए संक्रमित मिले, जबकि आठ की मौत हो गई। छह मौत मेरठ में और दो मुजफ्फरनगर में हुईं। मुजफ्फरनगर में 399 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में पंचायत चुनाव करा रहे जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव, प्रशिक्षु पीसीएस अभिषेक सिंह समेत कई अधिकारी और कर्मचारी भी हैं। वहीं, मेरठ में 367, सहारनपुर में 115, बिजनौर में 102, बागपत में 43 और शामली में 12 संक्रमित मिले हैं।
छह लोगों की मौत, 367 नए मरीज मिले
मेरठ में कोरोना का संक्रमण और तेज हो गया है। बुधवार को जिले में कोरोना की चपेट में आए छह लोगों की मौत हो गई, जबकि अब तक एक दिन में दूसरी बार सबसे ज्यादा 367 नए मरीज मिले। इससे पहले पिछले साल 21 सितंबर को 368 नए मरीज मिले थे। पिछले साल 14 अप्रैल तक जिले में 58 मरीज मिले थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी। अब 1400 से ज्यादा सक्रिय केस हैं और रोजाना तीन से चार लोगों की जान जा रही है।
बुधवार को 42 वर्षीय एक महिला की मौत केएमसी अस्पताल में हुईं। वह कई दिन से आईसीयू में भर्ती थीं। 51 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत निजी अस्पताल में हुई है। वह सोमदत विहार फेस वन में रहते थे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में चार लोगों की मौत हुई। मरने वालों में 55 साल के व्यक्ति बिजनौर, 37 वर्षीय युवक मुजफ्फरनगर, 35 वर्षीय युवक हापुड़ और 53 वर्षीय महिला संभल जिले की रहने वाली थीं। मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ. धीरज बालियान ने इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ी वारदात: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, कार में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
उधर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा जिला पंचायत के टैक्स अफसर समेत कई डॉक्टर, सैनिक हेल्थ केयर वर्कर, स्टूडेंट, घरेलू महिलाएं, कारोबारी और नौकरीपेशा संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को 6969 सैंपल की जांच हुई है। इस बीच रेलवे स्टेशन पर 163 और बस अड्डे पर 70 लोगों की जांच की गई लेकिन किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।
ताजा आंकड़ों में एंटीजन से 98, आरटीपीसीआर से 269 और ट्रूनेट से एक में कोरोना की पुष्टि हुई है। मेरठ में सबसे ज्यादा सक्रिय केसों में सितंबर माह में 2210 थे, जबकि दिसंबर में यह संख्या 2227 तक पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें: वोट डालने का उत्साह: सहारनपुर में मतदाताओं की लगी लंबी लाइनें, देखिए पंचायत चुनाव की ये तस्वीरें
जागरुकता के साथ जांच भी बढ़ाई गई
कोरोना सभी जगह फिर से पैर पसार रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी सख्ती से कराया जा रहा है। - डॉ. अखिलेश मोहन, सीएमओ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/