{"_id":"6afded1f0ca3c2eb1c092fb0","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-bij1005-195816-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सऊदी में नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सऊदी में नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख ठगे
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी एक युवक ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो एजेंटों पर ढाई लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि सऊदी अरब भेजने के बाद वहां कोई काम नहीं लगवाया गया, युवक को सड़कों पर रात गुजारनी पड़ी और अब पासपोर्ट वापस नहीं किया जा रहा है। पीड़ित ने दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ग्राम हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी दीपक कुमार पुत्र तारा सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि गांव जिक्रीवाला निवासी आफताब आलम पुत्र मोहम्मद गालिब तथा मोहम्मद नाजिम पुत्र शौकत उससे मिले और बताया कि वे वर्क परमिट पर विदेश भेजने का काम करते हैं। दोनों ने उससे कहा कि यदि तुम विदेश में नौकरी करना चाहते हो तो हम तुम्हें अच्छी सेलरी पर सऊदी अरब में नौकरी पर भिजवा देंगे। उसने उनकी बातों पर विश्वास कर लिया। आरोप है कि उसने इन लोगों को विदेश भेजने के लिए डेढ़ लाख रुपये नकद दे दिए। इन लोगों ने 23 अक्तूबर 2024 को उसे सऊदी अरब भेजा, परंतु वहां उसका कोई काम नहीं लगवाया और उसे सऊदी अरब में सड़कों पर रात गुजारनी पड़ी। इस पर उसने फोन कर यह बात अपने परिवार वालों को बताई। परिवार वालों के मिन्नत करने पर एक लाख रुपये लेकर उसे भारत वापस बुलवाया गया। जब वापस आकर इन लोगों से बात की तो वे दोबारा भेजने के लिए कहने लगे। पीड़ित का कहना है कि वह एक वर्ष से इन लोगों के चक्कर काट रहा है। इन्होंने न तो विदेश भेजा और न ही उसे पैसे वापस दिए। इन लोगों ने धोखाधड़ी करके उससे ढाई लाख रुपये हड़प लिए हैं और अब पैसे और पासपोर्ट मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि वह आर्थिक व मानसिक पीड़ा से जूझ रहा है।
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी आकांशा गौतम का कहना है कि पीड़ित की तहरीर नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।