Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: सोने-चांदी के जेवर और हजारों का सामान चोरी

Wed, 18 Nov 2026 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime news
अफजलगढ़। चोरों ने गांव मेघपुर में एक ही रात दो अलग-अलग घरों में दीवार फांदकर घुसकर अलमारी से नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर व हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं चोर तीसरे घर में घुसे, लेकिन वहां चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

गांव निवासी नसरीन ने बताया कि वह अपने चार बच्चों के साथ घर में एक कमरे में सोई थी। रात के समय चोर सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते उसके घर में घुसे और उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी सेफ अलमारी से उसकी सोने की दो बाली, दो सोने की नाक की लौंग, दो चांदी की पायल व सात हजार रुपये नकद तथा दो बच्चों की गुल्लक, जिसमें एक हजार रुपये से ऊपर थे, सहित करीब पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। खटका होने पर उसने बाहर निकलना चाहा तो उसका कमरा बाहर से बंद मिला। उसने खिड़की के रास्ते लोगों को भागते देखा।
विज्ञापन

दूसरी घटना में गांव निवासी जावेद ने बताया कि वह घर से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी मां सायरा खातून व भाई सावेद थे, जो एक कमरे में सो रहे थे। जावेद का कहना है कि चोरों ने जहां उसकी मां व भाई सोए थे, वहां का कुंडा लगा दिया तथा दूसरे कमरे में रखी अलमारी तथा संदूक का ताला तोड़ दिया। चोर वहां से एक चांदी की पायल, पत्थर काटने वाली मशीन व 16 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह होने पर उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना में गांव के ही दिलशाद के घर में चोर घुस गए और चोरी का प्रयास किया। वे नीचे से संदूक उठाकर छत पर ले गए, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। चोर बक्सा छत पर ही छोड़ गए और जाते-जाते जहां उनके मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था, वहां से एक सीढ़ी उठा ले गए। उसी सीढ़ी के सहारे चोरों ने अन्य दोनों घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी आकांक्षा गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं तथा शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed