फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच की दर्दनाक मौत: 250 रुपये के लिए मौत से करते थे सामना, जिंदगी भर का दर्द दे गया ये हादसा, तस्वीरें

Fri, 09 Apr 2021 03:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Apr 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Five workers were killed in a bomb blast in a factory at Bijnor and see photos
हादसे के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

बिजनौर में फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर रोज 250 रुपये की मजदूरी के लिए मौत से सामना करते थे। फैक्टरी में आग बुझाने और आग लगने पर बच निकलने के इंतजाम भी नहीं थे। यही कारण रहा कि जो अंदर फंसा, वह बाहर ही नहीं निकला और पांच लोग इस अग्निकांड में जान गवां बैठे।

Five workers were killed in a bomb blast in a factory at Bijnor and see photos
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

असल में जिस नए मकान में आतिशबाजी बनाई जा रही थी। उसमें तीन कमरे हैं। सबसे अंदर के कमरे में पांच लोग आतिशबाजी बना रहा थे। बाहर मेन गेट के पास के कमरे में समरपाल समेत चार लोग आतिशबाजी बनाने में लगे थे।

Five workers were killed in a bomb blast in a factory at Bijnor and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

समरपाल ने पुलिस को बताया कि अचानक आग लगने से वह अपने चार साथियों के साथ किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन अंदर के कमरे में काम करने वाले पांचों लोग बाहर न आ सके और उनकी आग से झुलसकर मौत हो गई। देखते ही देखते आग और धुआं हर तरफ छा गया। समरपाल ने मकान के गेट पर ताले की बात से इनकार किया है। आग इतनी तेजी से फैली कि वह अपने चारों साथियों के साथ आग में झुलस गए। फैक्टरी में एक मजदूर को रोजना 250 रुपये मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five workers were killed in a bomb blast in a factory at Bijnor and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

परिजनों के मुताबिक, सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक काम करना होता था। काफी समय से ये लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे। यहां पर मजदूर अक्सर बदल जाते थे। मृतक प्रदीप एक माह से फैक्टरी में काम कर रहा था। शानू कुमार दो माह पहले, चिंटू तीन दिन पहले आया था। प्रदीप व चिंटू काम करने वालों मे सबसे छोटे थे।

विज्ञापन
Five workers were killed in a bomb blast in a factory at Bijnor and see photos
जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

फैक्टरी में छोटी से लेकर बड़ी हर तरह की आतिशबाजी बन रही थी। जान जोखिम में डालकर ये लोग वहां काम कर रहे थे। मकान के अंदर कैमिकल के जले हुए डिब्बो के अलावा बड़ी अतिशबाजी के डिब्बे भी मिले हैं। मकान में जीने के रास्ते से छत पर जाने का रास्ता तो था, पर अंदर फंसे लोग संभल ही न सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed