यूपी के भदोही जिले में लगातार दूसरे साल आयोजित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला (इंडिया कारपेट एक्सपो) का बुधवार को समापन हो गया। चार दिन के इस एक्सपो में कई देशों के खरीदारों और उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विदेशी प्रतिनिधियों में परंपरागत हैंडनाटेड पर्सियन कालीन की मांग कम हुई है। इसका मुख्य कारण इसका महंगा होना बताया जा रहा है। निर्यातकों कहना है कि खरीदारों का जोर सस्ता, सुंदर और टिकाऊ कालीन पर रहा। हस्तनिर्मित और सिल्क के कालीन महंगे और सुंदर होते हैं। इस बार दोनों कालीन की मांग कुछ खास नहीं रही। खरीदार सस्ते कालीन ही ढूंढते रहे। कालीन निर्यात संवधर्न परिषद (सीईपीसी) ने चार दिनों में 400 करोड़ से ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद जताई है। एक्सपो में 255 विदेशी खरीदार और 250 आयातक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
India Carpet Expo: सुंदर, सस्ता और टिकाऊ कालीन ढूंढते रहे खरीदार, 400 करोड़ से अधिक व्यापार की उम्मीद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन