अपने अनोखे कालीन से दुनिया भर मे मशहूर भदोही में 8 अक्तूबर से इंडिया कार्पेट एक्सपो का आगाज होगा। जिले में ऐसा आयोजन लगातार दूसरे साल हो रहा है। भदोही स्थित एक्स्पो मार्ट में आयोजित चार दिवसीय कार्पेट एक्सपो में 60 से अधिक देशों के लगभग 500 आयातक व आयातक प्रतिनिधियों को शामिल होना है। इसके अलावा लगभग 250 कालीन निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इंडिया कार्पेट एक्स्पो का उद्घाटन किसके हाथों से होगा। यह अभी भले ही तय न हो, लेकिन एक्स्पो में दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खास मेहमान के रूप में शामिल हो सकते हैं। सीएम के आने की सूचना से ही सीईपीसी सहित सभी कालीन निर्यातक उत्साहित हैं। जिले के कालीन निर्यातकों का मानना है कि दो चार आयातकों को उनके सेंपल पसंद आ गए तो व्यवसाय को गति मिलने में देर नहीं लगेगी। आयातकों को प्रभावित करने के लिए कुछ अलग हटकर सैंपलिंग कराई गई है। उम्मीद है कि विदेशी मेहमानों को पसंद आएगी।
इंडिया कार्पेट एक्सपो 8 से: यूपी के भदोही में लगातार दूसरे साल आयोजन, इस बार आएंगे 60 देशों से खरीदार
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 02 Oct 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन