फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'भागो-भागो', कोई मरीज को कंधे तो कोई गोद में ले भागा, अस्पताल में गैस फैलने से भगदड़; दहशत के वो 150 मिनट

Mon, 26 May 2025 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 May 2025 10:39 AM IST
सार

शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर की ओटी में रविवार शाम केमिकल गिरने के बाद गैस फैलने से भगदड़ मच गई। ऑक्सीजन प्लांट से रिसाव होने, आग लगने की अफवाह पर मरीजों को लेकर तीमारदार सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। अफरातफरी के दौरान एक गंभीर रूप से बीमार मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन
Stampede due to gas leakage in Government Medical College IN Shahjahanpur See Photos
gas leak in hospital - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार की शाम करीब ढाई घंटे मरीजों और तीमारदारों के लिए अनिश्चितता और भय से भरे रहे। जिसे जहां जगह मिली, वहां से अपने मरीज को लेकर भागा। स्ट्रेचर न मिलने पर कोई मरीज को कंधे पर लादे हुआ था तो कोई गोद में लेकर बाहर निकला। प्रशासनिक भवन के छोटे से गेट से निकलने के प्रयास में कई लोग नीचे गिर गए, जिनके ऊपर से लोग निकल।


मरीज के साथ आए तीमारदार मोरपाल ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में शाम साढ़े चार बजे तक सबकुछ सामान्य चल रहा था। वह किसी काम से बाहर आया था और अंदर जा रहा था। तभी लोग बाहर की ओर भागते नजर आए। उसे कुछ समझ नहीं आया। अचानक उसकी आंखों में जलन-सी महसूस हुई।

संबंधित खबर- UP: शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में मची भगदड़, गैस फैलने के बाद अफरा-तफरी; मरीजों को बाहर लेकर निकले लोग
 
Stampede due to gas leakage in Government Medical College IN Shahjahanpur See Photos
गैस लीक होने के बाद अस्पताल से बाहर आए मरीज - फोटो : संवाद
जब तक कुछ समझ पाते खांसी आने लगी। वह समझ गए कि कुछ गड़बड़ हो गई है। वह इमरजेंसी में भर्ती अपने मरीज के पास गए तो उसे अन्य लोग बाहर ले जा रहे थे। वह भी भागकर बाहर आ गया। यही हालत अन्य लोगों की भी थी। इसके बाद हर किसी की आंख में डर और चिंता दिखाई दी। हाथों में मरीजों की बोतल और दवाइयां लिए हुए लोग बाहर भाग रहे थे।
 
Stampede due to gas leakage in Government Medical College IN Shahjahanpur See Photos
गैस लीक होने के बाद अस्पताल से बाहर आए मरीज - फोटो : संवाद
स्टाफ के लोग भी बाहर निकल आए। इमरजेंसी और प्रशासनिक भवन के गेट से भीड़ का रेला निकल रहा था। लोगों का कहना था कि स्टाफ भी ऑक्सीजन लीक होने की बात कह रहा था। इस वजह से घबराकर बाहर आ गए। शाम करीब सात बजे स्थिति सामान्य हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stampede due to gas leakage in Government Medical College IN Shahjahanpur See Photos
गैस लीक होने के बाद मची भगदड़ के बाद बिखरी चप्पल - फोटो : संवाद
सब चिल्ला रहे थे भागो-भागो, दब गए कई लोग
ब्लडप्रेशर की दिक्कत होने पर ईसीजी कराने अस्पताल की इमरजेंसी में आए थे। तभी अचानक भगदड़ मच गई। लोग भागो-भागो चिल्ला रहे थे। गैस की बदबू महसूस हो रही थी। स्टाफ भी चिल्ला रहा था कि खाली करो। लोग प्रशासनिक भवन के पास छोटे से गेट से निकल रहे थे। इस दौरान कई लोग गिर गए तो लोग उनके ऊपर से निकल गए।- हरनाम कटियार, पूर्व सभासद, चौक

 
विज्ञापन
Stampede due to gas leakage in Government Medical College IN Shahjahanpur See Photos
गैस लीक होने के बाद अस्पताल से बाहर आए मरीज - फोटो : संवाद
नंगे पैर बच्चों को लेकर भागे
बच्चा पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती था। शाम को बुजुर्ग व्यक्ति अचानक से वार्ड में आए। उन्होंने कहा कि बच्चों को यहां से लेकर निकालो, अंदर गैस लीक हो गई है। इतनी बात सुनकर हड़बड़ी में नंगे पैर ही बच्चे को लेकर खुले की ओर भाग खड़े हुए। सामान भी सब अंदर रह गया। उस समय बस यही लगा कि किसी तरह से भागकर अपनी और बच्चे की जान बचा लें। बहुत दहशत में आ गए थे। शुक्र है कि कोई अनहोनी नहीं हुई।-नीलम, तीमारदार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed