शाहजहांपुर के निगोही के गांव जेवा मुकंदपुर में शुक्रवार रात शादी समारोह में दो फुफेरे सालों ने अपने जीजा अमित (30) की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी अभिषेक व अमन समारोह में आकर डीजे पर ऐसे डांस करते रहे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। कपड़ों पर पड़े खून के छींटों ने दोनों सालों की करतूत को उजागर कर दिया। इस पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात जेवां मुकंदपुर गांव निवासी उमेश की बेटी की बरात आई थी।
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के सिसोरा निकूमपुर गांव निवासी अमित की शादी उमेश की भतीजी से हुई थी। अमित अपने चाचा सरोज के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल आए थे। हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी अभिषेक और अमन भी अपने मामा उमेश के यहां शादी में आए थे।
2 of 11
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
सरोज के अनुसार, रात करीब पौने नौ बजे अभिषेक और अमन बहाने से बुलाकर अमित को बाहर ले गए थे। काफी देर तक अमित के न लौटने पर उनके मोबाइल नंबर पर कॉल की गई, जो बंद मिला। वह रिश्तेदार चंदन के साथ अमित को तलाशने निकले तो उनका शव चकरोड के बीच पड़ा था। देखा तो कनपटी पर गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि अमित की पत्नी की दो-तीन साल पहले मौत हो चुकी है। गांव जेवा मुकंदपुर में ही उनकी भी ससुराल है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी महिला से अवैध संबंधों के कारण उनकी हत्या की गई।
3 of 11
जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद
माइकल नाम का युवक भी पुलिस के रडार पर
वारदात में माइकल नाम के एक और युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि एक बाइक से अभिषेक व अमन पहुंचे थे, जबकि दूसरी बाइक पर माइकल था। वारदात के बाद माइकल शादी समारोह में नहीं लौटा। पुलिस को संदेह है कि माइकल ने ही आरोपियों को 12 बोर का तमंचा उपलब्ध कराया। इसकी जांच की जा रही है।
4 of 11
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन
- फोटो : संवाद
अमित की हत्या के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश नहीं की। वे वापस शादी समारोह में आए और डीजे पर डांस करने लगे। पैरों में लगी मिट्टी और पैंट पर खून के धब्बे देखकर लोगों को शक हुआ। इसके बाद जब अमित की हत्या की बात फैली तो लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार की रात जेवां मुकंदपुर गांव निवासी उमेश की बेटी की शादी में आए लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के सिसोरा निकूमपुर गांव निवासी अमित की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में एक महिला से संबंध होने के कारण अमित की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी इसे जांच का हिस्सा बता रही है।
5 of 11
मृतक अमित का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
हत्यारोपी अमित के फुफेरे साले हैं। दोनों भाई पहले से ही पूरी योजना बनाकर आए थे। शादी समारोह में आए हत्यारोपियों ने कार से उतरते ही सबसे पहले अमित के पैर छूए, फिर गले लगाया। थोड़ी देर बात की और उसे चकरोड पर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। शादी समारोह में अमित के न दिखने पर उसके चाचा ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच करीब 45 मिनट तक नदारद रहने के बाद दोनों हत्यारोपी वापस आ गए। डीजे पर डांस करने लगे तो लोगों की नजर नीचे पैरों में लगी मिट्टी व पैंट पर लगे खून के दाग पर गई। लोगों को शक हुआ तो साथ में गए अमित के बारे में पूछताछ की।