फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में मची भगदड़, गैस फैलने के बाद अफरा-तफरी; मरीजों को बाहर लेकर निकले लोग

Sun, 25 May 2025 07:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 25 May 2025 07:12 PM IST
सार

घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। ट्रामा सेंटर की ओटी में उपकरणों को सैनेटाइज किया जा रहा है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि सैनेटाइजेशन के दौरान फॉर्मलिन केमिकल जमीन में गिरने से गैस पैदा हुई होगी। 

विज्ञापन
stampede in Shahjahan Medical College chaos ensued after the gas leak
मरीज को बाहर लेकर जाते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर की ओटी में केमिकल गिरने के बाद गैस फैलने से भगदड़ मच गई। मरीज और तीमारदार सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। भगदड़ के दौरान एक गंभीर मरीज के मरने की बात सामने आई थी, लेकिन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसी की मौत की बात से इनकार कर दिया है। 

stampede in Shahjahan Medical College chaos ensued after the gas leak
मरीज को बाहर लेकर जाते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। ट्रामा सेंटर की ओटी में उपकरणों को सैनेटाइज किया जा रहा है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि सैनेटाइजेशन के दौरान फॉर्मलिन केमिकल जमीन में गिरने से गैस पैदा हुई होगी। एसी-पंखे के जरिये गैस आसपास फैली थी। इस दौरान ऑक्सीजन रिसाव की अफवाह से हड़कंप मच गया। 
 

stampede in Shahjahan Medical College chaos ensued after the gas leak
मरीज को बाहर लेकर जाते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

गंभीर हालत के मरीज समेत तीमारदार बाहर की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस बल, अग्निशमन कर्मचारी पहुंचे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर आ गए। अधिकारियों के अनुसार स्थिति नियत्रंण में है। किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
stampede in Shahjahan Medical College chaos ensued after the gas leak
मरीज को बाहर लाते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिस व्यक्ति के मरने की बात कही गई है, वह गंभीर स्थिति में लाया गया था। उसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी थी। प्राचार्य ने बताया कि गैस के प्रभाव से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। दुर्गंध भी तेज थी। इसी वजह से ऑक्सीजन रिसाव की अफवाह उड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed