फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलेट के लिए मां की हत्या: जिसे गोद लेकर पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने ली थी फरीदा बेगम की जान

Mon, 06 Feb 2023 02:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Feb 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
son killed farida begum for bullet bike in Bareilly
फरीदा बेगम का फाइल फोटो, आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला

जिसे गोद लेकर पाला-पोसा। निकाह कराकर उसका परिवार बसाया, उसी बेटे ने मां की हत्या कर दी। आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के बाद बरेली पुलिस ने सोमवार को फरीदा बेगम हत्याकांड का खुलासा कर दिया। शहर के कोहाड़ापीर में 17 जनवरी की शाम वृद्धा फरीदा बेगम (70) का शव रसोई में पड़ा मिला था। उनकी हत्या सिर पर किसी वजनदार चीज मारकर की गई थी, जिससे उसके सिर की हड्डी कई जगह टूटी मिली थी। फरीदा इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नफीस की रिश्तेदार थीं। मृतका के दत्तक पुत्र अफसय उर्फ लकी खान ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गहनता से पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुल गया। दत्तक पुत्र अफसय ही कातिल निकला। एसपी सिटी राहुल भाटी और सीओ सिटी श्वेता यादव ने पत्रकार वार्ता कर पूरी घटना का खुलासा किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

son killed farida begum for bullet bike in Bareilly
एसपी सिटी राहुल भाटी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दत्तक पुत्र अफसय उर्फ लकी खान ने ही फरीदा की हत्या की थी। इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के शक की सुई शुरू से ही करीबी पर घूम रही थी। क्योंकि घर में लूट जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। फरीदा की किसी से रंजिश भी नहीं थी।  
son killed farida begum for bullet bike in Bareilly
हत्यारोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मां से बुलेट बाइक खरीदने के लिए रुपये मांग रहा था। उन्होंने मना किया तो गुस्से में रसोई में रखी सरिया से उनके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद घर से चला गया। दोबारा आने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
son killed farida begum for bullet bike in Bareilly
फरीदा बेगम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी अफसय के पिता मोइन खान का निधन हो चुका है। शादी के बाद से अफसय पत्नी के साथ मां से अलग लल्ला मार्केट में रह रहा है। कोहाड़ापीर के उनके पुराने घर में नीचे दुकानें हैं और ऊपरी मंजिल पर मां फरीदा अकेली रहती थीं। 
विज्ञापन
son killed farida begum for bullet bike in Bareilly
फरीदा बेगम के परिजन - फोटो : अमर उजाला
फरीदा के कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अफसय को तब गोद लिया था जब वह छह महीने का था। अफसय रोज सुबह मां को नाश्ता दोपहर और शाम को खाना देने आता था। फरीदा हृदय रोगी थीं। उनकी करीब दो साल पहले बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। फरीदा के नाम काफी संपत्ति है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed