Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diesel stolen from luxury vehicles in VVIP fleet in Bareilly

एक्सक्लूसिव: बरेली में वीवीआईपी फ्लीट की लग्जरी गाड़ियों से डीजल चोरी, जांच में खुलासा; जांच कमेटी गठित

Sat, 28 Nov 2026 10:15 AM IST
Mukesh Kumar रिंकू पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
रिंकू पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Nov 2026 10:15 AM IST
सार

बरेली में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के वीवीआईपी मूवमेंट में इस्तेमाल होने वाली छह लग्जरी गाड़ियों से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। औचक जांच में एक वाहन से पाइप, केन और इलेक्ट्रिक पंप बरामद हुए। परिवहन निगम ने जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है।
 

विज्ञापन
Diesel stolen from luxury vehicles in VVIP fleet in Bareilly
यह प्रतीकात्मक तस्वीर एआई से निर्मित है। - फोटो : AI

विस्तार

बरेली में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रोटोकॉल व वीवीआईपी मूवमेंट के लिए इस्तेमाल हो रहीं छह लग्जरी गाड़ियों से डीजल चोरी का खेल पकड़ा गया है। एआरएम टेक्निकल प्रदीप यादव, मैकेनिकल चीफ आरिफ खान और वीवीआईपी मूवमेंट के चालक रामकुमार की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह यह खुलासा किया। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक सेवा प्रबंधक ने जांच कमेटी बना दी है। रिपोर्ट परिवहन निगम मुख्यालय भेजी गई है।

विज्ञापन


वीवीआईपी मूवमेंट के लिए परिवहन निगम के पास छह लग्जरी गाड़ियां हैं। जब भी राज्यपाल, मुख्समंत्री, कैबिनेट मंत्री, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति या फिर प्रधानमंत्री का आसपास के जिलों में दौरा होता है तो प्रोटोकाल के लिए इन गाड़ियों को भेजा जाता है। यह फ्लीट पूरे उत्तर प्रदेश के वीवीआईपी मूवमेंट में हिस्सा लेती है।
विज्ञापन


गोपनीय शिकायतों पर की गई जांच में खुलासा 
पिछले कुछ माह से फ्लीट को लेकर गोपनीय शिकायतों के बीच शुक्रवार को औचक जांच कराई गई तो मामले का खुलासा हो गया। फ्लीट की एक गाड़ी में डीजल चोरी के कई उपकरण मिले। गाड़ियों से कई माह से डीजल की चोरी की जा रही थी। फ्लीट की गाड़ी संख्या 4388 से मिली केन, पाइप और गाड़ी के डीजल टैंक से डीजल निकालने का इलेक्ट्रिक पंप जांच टीम ने सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को दिनभर परिक्षेत्र से मुख्यालय स्तर तक इस मामले को रफा-दफा करने को लेकर अधिकारियों के बीच खींचतान चलती रही। मामला नहीं सुलटा तो जिम्मेदारों ने हाथ खड़े कर दिए। अब वह फ्लीट का पूरा स्टाफ बदलने की बात कर रहे हैं। 

ऐसे पकड़ा मामला
वीवीआईपी फ्लीट की लग्जरी गाड़ियों का माइलेज प्रति लीटर 17-20 किलोमीटर होना चाहिए, लेकिन काफी समय से इन गाड़ियों का डीजल औसत महज नौ किलोमीटर प्रति लीटर दिखाया जा रहा था। इस संबंध में शिकायतें भी आ रही थीं। माइलेज और डीजल खपत की जांच में संदेह और भी पुख्ता हो गया। इसके बाद शुक्रवार को औचक जांच कराई गई। अब इन गाड़ियों के डीजल औसत की जांच कराने का आदेश दिया गया है। इसके लिए विशेष चालक राजकुमार को लगाया गया है।

कई वीवीआईपी के काफिले का हिस्सा रहीं
छह लग्जरी गाड़ियों की यह फ्लीट पिछले दो माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितिन प्रसाद, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, सुरेश खन्ना, जेपीएस राठौर, धर्मपाल सिंह, दयाशंकर सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आदि के काफिले का हिस्सा रही है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस फ्लीट ने वीवीआईपी मूवमेंट में सेवाएं दी हैं।

बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सेवा प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के लिए आरक्षित छह गाड़ियों की फ्लीट की औचक जांच में डीजल चोरी के साक्ष्य मिले हैं। एक गाड़ी से कुछ उपकरण बरामद कर सील किए गए हैं। रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed