फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो लड़कियों की प्रेम कहानी: फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार, सहेली से शादी करने के लिए छोड़ा परिवार

Sun, 05 Feb 2023 05:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Feb 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
two girls love story Unnao girl leave family for marriage her friend in bareilly
थाने में बैठी दोनों लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

बरेली में दो लड़कियों के प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। शहर के बिहारीपुर निवासी लड़की की दोस्ती उन्नाव निवासी लड़की से फेसबुक के जरिये हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। सात साल की दोस्ती के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। सहेली से शादी करने के लिए उन्नाव की लड़की अपना घर छोड़कर बरेली चली आई। इसकी जानकारी बिहारीपुर की युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। 



बिहारीपुर मोहल्ला निवासी लड़की की दोस्ती करीब सात साल पहले फेसबुक पर उन्नाव की लड़की से हो गई थी। यह दोस्ती बातचीत के दौरान प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। पिछले दिनों दोनों ने पत्र भेजकर बरेली एसएसपी व कोर्ट को सूचित किया कि वह दोनों बालिग हैं। अपनी इच्छा से साथ रहना चाहती हैं।

two girls love story Unnao girl leave family for marriage her friend in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दोनों लड़कियों ने अपने परिवारों से कहीं दूर जाने की योजना बनाई। इसके तहत उन्नाव की लड़की शुक्रवार को अपनी सहेली के पास बिहारीपुर आ गई। यहां सहेली के घरवालों ने दोनों के रिश्ते का विरोध किया और पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली आ गई। 
two girls love story Unnao girl leave family for marriage her friend in bareilly
थाने में बैठी दोनों लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
महिला दरोगा ने दोनों युवतियों के बयान दर्ज किए। दोनों ने यहां भी यही बयान दिया कि वह साथ रहना चाहती हैं। दोनों बालिग और पढ़ी-लिखी हैं। अपना अच्छा-बुरा समझती हैं। इस पर पुलिस ने उन्नाव की युवती के परिजनों को कॉल करके बरेली बुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
two girls love story Unnao girl leave family for marriage her friend in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बिहारीपुर की युवती एक मॉल में काम करती थी। दोनों के परिवारवालों को उनकी दोस्ती के बारे में जानकारी है। समय-समय पर विरोध भी किया, लेकिन उन्होंने दोस्ती नहीं छोड़ी। दोनों एक ही समुदाय की हैं। इनमें एक की उम्र 23 तो दूसरी की 25 साल है।
विज्ञापन
two girls love story Unnao girl leave family for marriage her friend in bareilly
थाने में बैठी लड़की - फोटो : अमर उजाला
सीओ प्रथम श्वेता यादव ने बताया कि दोनों युवतियां साथ रहना चाहती हैं। बरेली की युवती के परिवार से बात हो गई है। उन्नाव से दूसरे परिवार को बुलाया गया है। इसके बाद दोनों को उनकी मर्जी के मुताबिक जाने दिया जाएगा। दोनों बालिग और पढ़ी-लिखी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed