{"_id":"67e7c00827e3dd3696020efb","slug":"shahjahanpur-crime-news-father-kills-four-innocent-children-before-ending-his-own-life-mother-in-deep-grief-2025-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'मैं भी मर जाऊंगी...', बच्चों की याद में बदहवास है कौशल्या; बाप ने चार मासूमों का कत्ल कर खुद भी दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मैं भी मर जाऊंगी...', बच्चों की याद में बदहवास है कौशल्या; बाप ने चार मासूमों का कत्ल कर खुद भी दी जान
Sat, 29 Mar 2025 03:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Mar 2025 03:16 PM IST
सार
शाहजहांपुर में बच्चों और पति की मौत के बाद पत्नी कौशल्या का रो-रोकर बुरा हाल है। कौशल्या बच्चों की याद में बदहवास हो रही है।
विज्ञापन
बच्चों की मौत पर बिलखती कौशल्या
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के शाहजहांपुर में बुधवार देर रात एक युवक ने अपने चार मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। पांच लोगों मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों को यादकर मामा, नानी और अन्य रिश्तेदार कौशल्या से छिपकर रह-रहकर फफक पड़ते हैं।
बच्चों की हत्या से बदहवास है कौशल्या
- फोटो : अमर उजाला
पूरी रात बच्चों को याद कर रोती रही कौशल्या
बरेली के फतेहगंज पूर्वी के गांव करतौली स्थित मायके में भी कौशल्या पूरी रात बच्चों को याद कर रोती रही। परिवार वाले भी बिलखते हुए उसे संभालने का प्रयास करते रहे। तबीयत बिगड़ने पर उसे जबरदस्ती पानी पिलाते रहे। एक बार चाय पिलाने की कोशिश की तो उसे उल्टी हो गई। बच्चों की याद आने पर अचानक घर से निकलकर बाहर भागने लगती तो परिवार वाले उसे पकड़कर अंदर लाते। घर की महिलाओं को मना किया गया है कि उसके सामने बच्चों की कोई बात न करे। कौशल्या के भाई विष्णु ने बताया कि पूरा परिवार रातभर जागता रहा। हर समय कौशल्या पर नजर रख रहे हैं। कुछ लोग दिन में सोए तो बाकी कौशल्या के पास बैठे रहे।

घर में पड़ीं मासूमों की चप्पलें
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों के जूते-चप्पल देख रो पड़े
पृथ्वीराज रिश्तेदारों के साथ कमरे में गए। जमीन पर खून के निशान, बच्चों के जूते-चप्पल व कपड़ों को देख खूब रोए। बोले कि अब इन्हें पहने वाला कोई नsहीं रह गया। यह मेरे पोते की शर्ट है। सुबह उठते ही पोते को चाय के लिए बुलाता था। अब चाय के लिए किसे बुलाऊंगा। अब कैसे जिंदगी कटेगी।

राजीव के पिता पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला
राजीव पर पोते-पोतियों की हत्या की रिपोर्ट
इधर, दादा पृथ्वीराज ने अपने बेटे राजीव पर पोते-पोतियों की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। अन्य कारणों का भी पता लगाया जाएगा। देखा जाएगा कि किसी ने उसे प्रताड़ित तो नहीं किया था। सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

चार बच्चों की हत्या कर पिता ने दी थी जान
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने गला रेतकर चार मासूमों को मार डाला, खुद भी फंदे से लटका
शाहजहांपुर के रोजा थाना इलाके के मानपुर चचरी गांव में बुधवार देर रात पिता ने अपने चार मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। वारदात से पहले दिन में ही उसने पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया था। राजीव (36), पत्नी कौशल्या उर्फ क्रांति देवी, बेटी स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (7) और बेटे ऋषभ (5) के साथ चचरी गांव में रहता था। थोड़ी दूरी पर झोपड़ी डालकर रहने वाले राजीव के पिता पृथ्वीराज ने बताया कि बुधवार दोपहर उसने क्रांति को पीटकर घर से भगा दिया था। वह अपने मायके बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव करतौली चली गई थी।