फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार बच्चों का कत्ल... बाप ने खुद भी दी जान: 'आंखें मूंदता हूं तो दिखते हैं बच्चे और बेटा', बाबा का छलका दर्द

Sat, 29 Mar 2025 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Mar 2025 10:59 AM IST
सार

शाहजहांपुर के मानपुर चचरी गांव में हुई दिल दहलाने वाली घटना के बाद बाबा पृथ्वीराज का दर्द छलका है। बाबा ने थाने में तहरीर देकर मृत बेटे राजीव पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
Shahjahanpur Murder Suicide Baba Prithviraj pain spilled out After incident filed report against his dead son
लोगों से दर्द बयां कर रहे पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के रोजा थाना इलाके के मानपुर चचरी गांव में चार बच्चों की हत्या कर पिता राजीव के आत्महत्या की घटना के बाद शुक्रवार को भीड़ सिर्फ वारदात स्थल के बाहर ही दिखी। गलियां सन्नाटे में डूबी थीं। घटना का सबसे पहले मंजर देखने वाले राजीव के पिता पृथ्वीराज रातभर नहीं सोए। सिसकते हुए बताया कि जब भी आंख मूंदता हूं तो केवल पोते-पोतियां और बेटा ही नजर आता है। बता दें कि पृथ्वीराज का सबसे बड़ा बेटा राजीव (36) अपनी पत्नी कौशल्या उर्फ क्रांति देवी, बेटी स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (सात) और बेटे ऋषभ(पांच) के साथ रहता था। 
Shahjahanpur Murder Suicide Baba Prithviraj pain spilled out After incident filed report against his dead son
लोगों से दर्द बयां कर रहे पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला
लोगों से दर्द बयां कर रहे पृथ्वीराज
राजीव ने बुधवार दोपहर पत्नी कौशल्या को पीटकर घर से भगा दिया था। इसके बाद उसने रात एक से दो बजे के बीच चारों बच्चों के गले पर गड़ासे से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी थी। शुक्रवार सुबह घर के बाहर पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठे पृथ्वीराज गांव के लोगों से अपना दर्द बयां कर रहे थे। 

 
Shahjahanpur Murder Suicide Baba Prithviraj pain spilled out After incident filed report against his dead son
लोगों से दर्द बयां कर रहे पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला
पृथ्वीराज का दर्द सुनकर ग्रामीणों की आंखें नम
कहा कि सुबह ऐसा लगा कि पोते ऋषभ ने उन्हें आवाज दी। कमरे में गया तो वहां कोई नहीं था। सिसकते हुए पृथ्वीराज का दर्द सुनकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। उनके लिए कोई चाय लेकर आया तो कोई बिस्कुट, लेकिन गमजदा पृथ्वीराज ने कुछ नहीं खाया। इस बीच पृथ्वीराज के बहन बहनोई आ गए। रोते हुए पृथ्वीराज को संभालने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur Murder Suicide Baba Prithviraj pain spilled out After incident filed report against his dead son
चार बच्चों की हत्या कर पिता ने दी थी जान - फोटो : अमर उजाला
राजीव पर पोते-पोतियों की हत्या की रिपोर्ट
इधर, पृथ्वीराज ने अपने बेटे राजीव पर पोते-पोतियों की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। अन्य कारणों का भी पता लगाया जाएगा। देखा जाएगा कि किसी ने उसे प्रताड़ित तो नहीं किया था। सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  
 
विज्ञापन
Shahjahanpur Murder Suicide Baba Prithviraj pain spilled out After incident filed report against his dead son
बच्चों की मां कौशल्या को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नहीं आ सकीं राजीव की बहन
राजीव की बहन स्नेहलता जिला हरदोई के गोकुल बेहटा के सरोवर नगर में रहती हैं। परिजनों के अनुसार, गर्भवती होने के चलते वह नहीं आ पाईं। पृथ्वीराज ने बेटे राजन को बेटी को देखने के लिए भेज दिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed