फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली में किशोरी से दरिंदगी: लाल शर्ट, सफेद बाल... उम्र 50 साल, पीड़िता ने बताया आरोपी का हुलिया

Sat, 29 Mar 2025 02:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 02:42 PM IST
सार

बरेली में सिटी रेलवे स्टेशन के पास दरिंदगी की शिकार हुई पीड़ित किशोरी का शुक्रवार रात ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद ब्लीडिंग बंद हुई। पीड़ित ने आरोपी के बारे में अब तक जो जानकारी दी है, उसके आधार पर पुलिस उसे तलाश कर रही है। लाल शर्ट वाले संदिग्धों को उठा रही है। 

विज्ञापन
bareilly girl case victim described the appearance of the accused
सिटी स्टेशन के आउटर पर हुई थी घटना - फोटो : अमर उजाला

बरेली में सिटी रेलवे स्टेशन के पास किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शख्स को पकड़ना तो दूर, अभी तक उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। जीआरपी के साथ अब पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आठ टीमों में बरेली पुलिस की दोनों एसओजी शामिल हैं। पीड़िता ने आरोपी के बारे में जो जानकारी दी है, उसके आधार पर संदिग्धों की धरपकड़ की जा रही है। इधर, शुक्रवार को पीड़िता का ऑपरेशन किया गया तो उसकी ब्लीडिंग बंद हुई। निजी मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। शनिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। 



संबंधित खबर- UP: ट्रेन के साथ चढ़ा था दरिंदा, गेट पर अकेली देख किशोरी को लेकर कूदा; स्टेशन के पास हुई दरिंदगी की फुल स्टोरी

परिवार के साथ पूर्णागिरी से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर हुई दरिंदगी के बाद जीआरपी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किशोरी के साथ घटना की जानकारी जीआरपी सिटी स्टेशन प्रभारी आशुतोष शुक्ला को बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक हो गई थी। इसके बाद उन्होंने जंक्शन थाना प्रभारी परवेज व अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी थी। एसपी जीआरपी भी मुरादाबाद से आ गए लेकिन स्थानीय पुलिस या अधिकारियों को सूचना नहीं दी गई। 

bareilly girl case victim described the appearance of the accused
अस्पताल से निकलते एसपी जीआरपी - फोटो : अमर उजाला

रात करीब साढ़े 12 बजे जब जिला अस्पताल से मेमो कोतवाली पहुंचा तो पुलिस को घटना की जानकारी हुई। करीब चार घंटे के इस अंतराल में ऐसी दुकानें भी बंद हो चुकी थीं, जहां कैमरे लगे थे। वहीं अपने सीमित संसाधनों से केवल स्टेशन पर गतिविधियां देखने वाली जीआरपी के पास आसपास के शातिरों का कोई रिकार्ड भी नहीं था और न ही इधर-उधर भागने के रास्ते पता थे। इस वजह से रात भर की कवायद में कोई सफलता नहीं मिल सकी। 

bareilly girl case victim described the appearance of the accused
एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल पर दिन भर रहीं टीमें, धरपकड़ भी तेज
बृहस्पतिवार रात में मौके पर पहुंचे एसएसपी ने एसपी जीआरपी से बात की। फिर आठ टीमों का गठन किया गया। इनमें चार टीम जीआरपी, दो स्थानीय पुलिस और दो एसओजी की टीम शामिल हैं। शुक्रवार सुबह से ही एसओजी व पुलिस की टीमें सिटी स्टेशन से लेकर मढ़ीनाथ व आगे तक घूमकर मॉनीटरिंग करती रहीं। इस दौरान घटनास्थल का नक्शा बनाने से लेकर आसपास संचालित बीटीएस से यहां रात में सक्रिय मोबाइल नंबरों की जानकारी करने तक के काम किए गए। कोतवाली व सुभाषनगर पुलिस ने स्थानीय मुखबिर भी आरोपी की पहचान के लिए लगाए हैं। 

ये भी पढ़ें- UP: 'वो चल नहीं पा रही थी... बहुत घबराई थी', दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने FIR में और क्या-क्या लिखवाया; पढ़ें
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly girl case victim described the appearance of the accused
सिटी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
करोड़ों खर्च, फिर भी कैमरों का इंतजाम नहीं
सिटी स्टेशन को कुछ समय पहले ही अमृत भारत योजना के तहत 10 करोड़ 97 लाख रुपये लगाकर चमकाया गया है। स्टेशन अब नए कलेवर में काफी आकर्षक बनाया गया है। यहां नए कैमरे लगाने के लिए फिटिंग भी की गई है लेकिन अब तक एक भी सीसीटीवी नहीं लगाया गया है। 
विज्ञापन
bareilly girl case victim described the appearance of the accused
सिटी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
जाहिर है कि ट्रेन काफी समय तक स्टेशन पर खड़ी रही। माना जा रहा है कि इस दौरान आरोपी भी स्टेशन पर रहा होगा। अगर स्टेशन पर सीसीटीवी लगे होते तो उसकी पहचान मिनटों में हो सकती थी। काफी तलाश करने पर आरपीएफ गेट के पास एक कैमरा मिला, जिससे स्टेशन पर आने जाने वालों की गतिविधि पता लग रही थी। हालांकि अंधेरे में इसकी फुटेज स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। अब मढ़ीनाथ के आसपास के इलाके के कैमरे तलाशे जा रहे हैं। इनमें दिखने वाले संदिग्धों के मोबाइल की लोकेशन भी देखी जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed