{"_id":"619c7264f7564e68b165c3c4","slug":"sex-racket-exposed-government-women-college-professor-accused-of-running-a-sex-racket-by-implicating-girl-students-in-pilibhit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: छात्राओं को हवस का शिकार बनाता था महिला डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर, फिर कराता था जिस्मफरोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: छात्राओं को हवस का शिकार बनाता था महिला डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर, फिर कराता था जिस्मफरोशी
Tue, 23 Nov 2021 10:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:34 AM IST
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत शहर के प्रतिष्ठित राजकीय महिला महाविद्यालय का प्रोफेसर छात्राओं को फंसाकर सेक्स रैकट चला रहा है। रविवार को एक छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर इसकी शिकायत की। देर रात रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रोफेसर एक दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र कॉलेज में छोड़कर चला गया है। कार्यवाहक प्राचार्य ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर दी है। नकटादाना चौराहा स्थित प्रतिष्ठित महिला महाविद्यालय में गणित विभाग में प्रोफेसर कामरान आलम खान 2016 में स्थानांतरण होकर आया था। आरोप है कि प्रोफेसर कॉलेज की छात्राओं को फंसाकर अपने कमरे पर ले जाता था और नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील हरकत करने के साथ ही अवैध संबंध बनाता था। इसके बाद छात्राओं को बाहर भी भेजा जाता है। शहर की आवास विकास कॉलोनी के एक युवक ने 20 नवंबर को इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को छात्रा ने इस संबंध में सदर कोतवाली में तहरीर देकर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को कॉलेज पहुंचकर जानकारी जुटाई और आरोपी से फोन पर बात की।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खुद को प्रभावशाली बताता और कॉलेज से निकलवाने की धमकी देता
महिला डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर कामरान आलम खान छात्राओं को फंसाकर अपने कमरे पर ले जाता है जहां नशीला पदार्थ सेवन करने का दवाब बनाता और विरोध करने पर कॉलेज से निकलवाने की धमकी देता है। वह कई छात्राओं से संबंध बना चुका है।
महिला डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर कामरान आलम खान छात्राओं को फंसाकर अपने कमरे पर ले जाता है जहां नशीला पदार्थ सेवन करने का दवाब बनाता और विरोध करने पर कॉलेज से निकलवाने की धमकी देता है। वह कई छात्राओं से संबंध बना चुका है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खुद को काफी प्रभावशाली बताकर चुप करा देता है। छात्रा ने तहरीर में बताया कि महिला डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर भोली-भाली छात्राओं को बरगलाकर धूम्रपान, नशीले पदार्थों का सेवन करने का दवाब बनाता है। छात्राओं को प्रोफेसर मोहल्ला बड़ा खुदागंज में पैंटाकोस्टल चर्च के सामने अपने आवास पर बुलाकर अश्लील हरकत कर गलत संबंध बनाने को मजबूर करता है। कई छात्राओं से अवैध संबंध बना चुका है।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
छात्रा को भी आरोपी कामरान आलम खान ने जालसाजी करके बुलाया और डरा धमकाकर जबरन सेक्स किया। बाद में कहा कि कहीं राज खोला तो कॉलेज से निकलवा दिया जाएगा। प्रबंधक मेरे काफी घनिष्ठ हैं। मेरा कुछ नहीं हो सकता। छात्रा के अनुसार, आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी का अंडरवर्ल्ड से संबंध है।