{"_id":"6180aee3ae95a479f34d9cb1","slug":"ex-mla-yogindra-sagar-gets-life-imprisonment-student-was-found-from-muzaffarnagar-station-the-police-neither-showed-the-ticket-nor-the-luggage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक को उम्रकैद: मुजफ्फरनगर स्टेशन से मिली थी छात्रा, पुलिस ने न टिकट दिखाया न सामान, विवेचना की खामियां बनीं गले की फांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक को उम्रकैद: मुजफ्फरनगर स्टेशन से मिली थी छात्रा, पुलिस ने न टिकट दिखाया न सामान, विवेचना की खामियां बनीं गले की फांस
Tue, 02 Nov 2021 08:52 AM IST
शाहरुख खान
उमेश राठौर, अमर उजाला, बदायूं
उमेश राठौर, अमर उजाला, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Nov 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
yogendra sagar
- फोटो : अमर उजाला
सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस किस तरह काम करती है, छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म कांड से समझा जा सकता है। साल 2008 में जिले की पुलिस पूर्व विधायक योगेंद्र सागर के इशारे पर नाच रही थी। विवेचक हों या अफसर, सब यह भूल गए कि विवेचना की खामियां उनके गले की फांस भी बन सकती हैं। पूर्व विधायक योगेंद्र सागर को सजा होने के बाद पीड़िता के परिवार और जनता को उम्मीद है कि चिह्नित पुलिस वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।बिल्सी की छात्रा के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म कांड की न्यायालय में जब सुनवाई और अधिवक्ताओं के बीच जिरह हुई तो इसमें पुलिस के कई झूठ सामने आए। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अरुण कुमार सक्सेना के मुताबिक पुलिस का पहला झूठ यह सामने आया है कि छात्रा को नाटकीय ढंग से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से बरामद दिखाया गया। दूसरा झूठ यह रहा कि पुलिस ने यह दर्शाया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि छात्रा मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर है। जब तक पुलिस करीब 265 किमी का सफर तय कर आठ घंटे में वहां पहुंची, तब तक छात्रा वहीं खड़ी रही जैसे कि वह पुलिस के आने का इंतजार कर रही थी। तीसरा झूठ यह था कि वह बुर्का पहने थी। बुर्का कहां गया, इसका जिक्र विवेचना में नहीं आया।
योगेंद्र सागर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के रिकॉर्ड में जिक्र था कि छात्रा अपनी ननद के घर जाने के लिए निकली थी, पर उसके पास से न तो टिकट बरामद दिखाया गया और न ही कोई सामान और रुपया। यहां तक कि उसके पास कोई कपड़े भी नहीं दिखाए गए। जबकि आमतौर पर रिश्तेदारी में जाते वक्त लोग कुछ कपड़े साथ ले ही जाते हैं। चौथा झूठ यह था कि पुलिस ने दिखाया था कि वह ननद के घर अकेली ही जा रही थी। ननद कौन थी, बिना पते के वह अकेले कैसे जा रही थी, इसका जिक्र भी रिकार्ड में कभी नहीं आया।
पूर्व विधायक को उम्रकैद की सजा
- फोटो : अमर उजाला
पांचवा झूठा यह था कि छात्रा युवक से बात करती थी। उससे निकाह कर लिया पर पुलिस ने इस संबंध में कोई निकाहनामा विवेचना के पर्चे में दाखिल नहीं दिखाया। पुलिस यह भी पुष्ट नहीं कर पाई कि छात्रा ने उक्त लड़के से कब से कब तक बात की। कहा-उसने अपहरण के तीसरे दिन ही भागकर निकाह कर लिया। लड़का कौन था, उसकी अगली और पिछली क्या कहानी है इसका विवरण भी विवेचना में नहीं आया। न ही कभी उक्त युवक को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक को उम्रकैद की सजा
- फोटो : अमर उजाला
छठा झूठ यह था कि जिला महिला अस्पताल में जहां इमरजेंसी में चौबीस घंटे महिला रोग विशेषज्ञ तैनात रहतीं हैं वहां महिला डॉक्टर का गैर मौजूदगी दिखाकर उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छात्रा को ले जाया गया ? केवल यही नहीं सत्तापक्ष के दबाव में पुलिस ने कई और झूठ बोले। पीड़ित परिवार चाहता है कि दोषी पुलिस वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता के भाई ने कहा कि वह इस मामले में कानूनी राय लेंगे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक को उम्रकैद की सजा
- फोटो : अमर उजाला
हवा की रफ्तार से मुजफ्फरनगर पहुंच गई पुलिस
वैसे तो नियम के मुताबिक दूसरे जिले में दबिश देने के लिए पुलिस को उच्चाधिकारियों का आदेश लेना पड़ा है लेकिन इस मामले में न तो उच्चाधिकारियों का आदेश लिया गया और न ही मुजफ्फरनगर के संबंधित थाने में जाकर आमद दर्ज कराई गई। 265 किमी का सफर पुलिस ने कुछ घंटों में पूरा कर लिया जैसे मुजफ्फरनगर नहीं बिल्सी का कोई मोहल्ला हो। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। खुद पीड़िता ने कहा था कि उसे तेजेंद्र व अन्य ने गाड़ी से मुजफ्फरनगर में जहां छोड़ा था, वहां बिल्सी और मुजफ्फरनगर पुलिस पहले से ही खड़ी थी।
वैसे तो नियम के मुताबिक दूसरे जिले में दबिश देने के लिए पुलिस को उच्चाधिकारियों का आदेश लेना पड़ा है लेकिन इस मामले में न तो उच्चाधिकारियों का आदेश लिया गया और न ही मुजफ्फरनगर के संबंधित थाने में जाकर आमद दर्ज कराई गई। 265 किमी का सफर पुलिस ने कुछ घंटों में पूरा कर लिया जैसे मुजफ्फरनगर नहीं बिल्सी का कोई मोहल्ला हो। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। खुद पीड़िता ने कहा था कि उसे तेजेंद्र व अन्य ने गाड़ी से मुजफ्फरनगर में जहां छोड़ा था, वहां बिल्सी और मुजफ्फरनगर पुलिस पहले से ही खड़ी थी।