फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Asif girl in love trap by posing as Ashish and exploited her in bareilly

UP: आसिफ ने आशीष बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, फर्जी आधार कार्ड दिखा होटल में लिया कमरा, लूटी आबरू

Fri, 04 Apr 2025 10:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 10:42 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में दूसरे समुदाय के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर भुता क्षेत्र निवासी छात्रा का यौन शोषण किया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Asif girl in love trap by posing as Ashish and exploited her in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली में दूसरे समुदाय के युवक ने पहचान छिपाकर स्नातक की छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। फरीदपुर में हाईवे किनारे स्थित होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पहचान छिपाने के लिए उसने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आसिफ कुरैशी को हिरासत में लिया है। घटना की सूचना पर बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की छात्रा फरीदपुर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। कस्बा के मोहल्ला इसी दौरान लाइनपार मठिया निवासी आसिफ कुरैशी से उसकी मुलाकात हुई। आसिफ ने धर्म व नाम छिपाकर छात्रा को अपना नाम आशीष साहू बताया। उसे प्रेमजाल में फंसाने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी दिखाया। वह छात्रा को भरोसे में लेकर बृहस्पतिवार को हाईवे के पास एक होटल में ले गया। वहां उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुहागरात पर पत्नी बोली: 'मुझे छुआ तो दे दूंगी जान, सभी को भिजवा दूंगी जेल'; पति ने सुनाई पूरी आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में खुली हकीकत
पीड़ित छात्रा को जब इसकी हकीकत पता लगी तो उसने विरोध किया। मामला थाने तक पहुंचा तो आरोपी ने आशीष साहू नाम का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर पुलिस को भी घंटों छकाया। उसने होटल में कमरा भी फर्जी आधार कार्ड दिखाकर ही लिया था। पुलिस की जांच में असलियत सामने आई। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट, दुष्कर्म, धर्म व नाम छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

नवाबगंज: युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक
नवाबगंज में शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय का युवक युवती को ले गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवती अपने साथ गोद भराई में मिले आभूषण और एक लाख रुपये की नकदी भी ले गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- सुहागरात पर पत्नी बोली: 'मुझे छुआ तो दे दूंगी जान, सभी को भिजवा दूंगी जेल'; पति ने सुनाई पूरी आपबीती

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का आरोप है कि उसकी बेटी को 31 मार्च को दूसरे समुदाय का परिचित युवक आशिक अंसारी, इमरान शादी का झांसा देकर ले गया। आरोप है कि गोद भराई में मिले सोने-चांदी के आभूषण व एक लाख रुपये भी बेटी ले गई। युवती के परिजनों ने आरोपियों से पूछताछ करने का प्रयास किया तो उन्हें गाली व जातिसूचक शब्द कहकर भगा दिया गया। पीड़ित पिता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed