बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया चावड़ में हुए बवाल में एक चर्चित सट्टेबाज की भूमिका सामने आ रही है। बताया जाता है कि उसी ने इस बवाल की साजिश रची थी। इसके लिए कैंट क्षेत्र से खुराफातियों को बुलाया था। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दें कि सोमवार रात मुड़िया में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। उपद्रव के बाद आरोपियों ने पीलीभीत रोड पर जाम लगा दिया था। सितंबर में गांव से एक युवती के जाने के बाद से दोनों समुदाय के लोगों में तनातनी थी। सूत्रों के मुताबिक, चर्चित सट्टेबाज ने कॉल करके कैंट सदर, झील गौटिया, बुखारा, वीरांगना चौक और चैत गौटिया क्षेत्र के खुराफातियों को उपद्रव करने के लिए मुड़िया बुलाया था। सट्टेबाज से इन खुराफातियों की मुलाकात जेल में हुई थी।
Bareilly News: सट्टेबाज ने रची साजिश, बदमाशों को बुलाकर कराई थी घटना, बवाल के मामले में बड़ा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:13 AM IST
सार
बरेली में ईद की रात गांव मुड़िया चावड़ में हुए बवाल के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बवाल में शहर के चर्चित सट्टेबाज का नाम सामने आया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन