{"_id":"672b6a369a3c4d97870feef2","slug":"pilibhit-tiger-reserve-tourism-season-begins-chuka-beach-is-bustling-with-tourists-2024-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में गोवा जैसे बीच का आनंद... सैलानियों से गुलजार हुआ चूका; पर्यटन सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में गोवा जैसे बीच का आनंद... सैलानियों से गुलजार हुआ चूका; पर्यटन सत्र शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:58 PM IST
सार
Pilibhit Tiger Reserve: पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के पहले दिन सैलानियों को मुफ्त सैर कराई गई। करीब 300 सैलानी जंगल सफारी वाहन से चूका बीच तक पहुंचे। यहां के नजारों को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। दिल्ली, नैनीताल, बहराइच समेत अन्य स्थानों से करीब सैलानी यहां घूमने पहुंचे थे।
विज्ञापन
1 of 11
चूका बीच पर सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के नए पर्यटन सत्र का बुधवार को शुभारंभ हो गया। मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग स्थल पर डीएम संजय कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ हवन पूजन कर सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन करीब 300 सैलानियों ने चूका बीच तक फ्री सैर की। सैलानियों से चूका बीच और जंगल क्षेत्र गुलजार हो गया।
पीटीआर की महोफ रेंज में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच का नजारा देश ही नहीं विदेशों तक मशहूर हैं। चूका में बनी खूबसूरत हटें और डैम में हिलोरे लेता पानी सैलानियों को मिनी गोवा जैसा आनंद दिलाता है। वहीं जंगल में विचरण करते वन्यजीव सैलानियों की पहली पसंद बने रहते हैं। करीब आठ माह तक चलने वाले सत्र के दौरान देश और विदेश से सैलानियों की आमद होती हैं। बरसात के दौरान सत्र को बंद कर दिया जाता है।
2 of 11
सैलानियों ने की जंगल की सैर
- फोटो : अमर उजाला
हवन पूजन के बाद दिखाई हरी झंडी
मुस्ताफाबाद में दोपहर करीब एक बजे डीएम संजय कुमार सिंह के साथ पीलीभीत नगर पालिका चेयरमैन आस्था अग्रवाल, पूरनपुर चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के अलावा फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह, डीएफओ मनीष सिंह ने हवन पूजन किया। इसके बाद जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
3 of 11
सफारी वाहन पर सवार हुए डीएम व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी विकसित करने पर विचार
डीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से पीटीआर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बाघों की मौजूदगी भी पर्यटन को लगातार पहचान दिला रही है। टेंट सिटी विकसित करने पर भी मंथन चल रहा है। डीएम, एफडी समेत अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने भी जंगल सफारी का आनंद लिया और चूका बीच पहुंचकर वहां की खूबसूरती को करीब से निहारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
चूका बीच पर स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
50 स्कूली बच्चे बने मेहमान
पहले दिन शुभारंभ के अवसर पर करेलिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के करीब 50 बच्चों को कार्यक्रम में बुलाया गया। इसके बाद सभी को चूका बीच तक के लिए जंगल सफारी वाहन से भ्रमण कराया गया। हालांकि कार्यक्रम में जंगल से सटे गांवों के लोग भी काफी संख्या में पहुंचे। अफसरों ने उन्हें भी जंगल सफारी वाहन से चूका बीच तक की मुफ्त सैर कराने की अनुमति दी। करीब 300 लोग चूका बीच तक की मुफ्त सैर कर गदगद हुए।
विज्ञापन
5 of 11
चूका बीच पर जाते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
बुकिंग रजिस्टर में दिल्ली की पूजा का दर्ज हुआ पहला नाम
बुधवार को पर्यटन स्थल के शुभारंभ के बाद दूसरी शिफ्ट में जंगल सफारी वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान दिल्ली, नैनीताल, बहराइच समेत अन्य स्थानों से करीब 50 सैलानी घूमने पहुंचे। दिल्ली से परिवार के साथ आईं पूजा महरिश नए सत्र में जंगल सफारी वाहन को बुक कराने वाली पहली सैलानी बनीं। अफसरों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। नए सत्र के पहले मेहमान बनकर सैलानी भी खुश हुए। इसके बाद सभी ने जंगल की सैर कर प्राकृतिक खूबसूरती की लुत्फ उठाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।