बरेली के भुता थाना क्षेत्र में पुष्पेंद्र की हत्या के मामले में परिजनों ने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को देने के साथ ही वायरल की हैं, जो हत्यारोपियों के खतरनाक इरादों को बता रही हैं। आरोपियों ने कोर्ट का फैसला आने से पहले ही पुष्पेंद्र को निपटाने की धमकी उसके करीबियों के जरिये दी थी। इससे पुष्पेंद्र सजग भी था, लेकिन गांव से निकलते ही मंगलवार को उसकी हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने बीसलपुर रोड पर नवदिया सीएनजी पंप के समीप घेरकर पुष्पेंद्र के सीने में गोलियां दाग दीं। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।
बरेली पुष्पेंद्र हत्याकांड: 'फैसला आने से पहले ही निपटा देंगे', आरोपियों ने दी थी धमकी; जानिए पूरा घटनाक्रम
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:57 PM IST
सार
Bareilly Murder News: भुता थाना क्षेत्र में बीसलपुर रोड पर मंगलवार शाम पुष्पेंद्र की हत्या से सनसनी फैल गई। बाइक सवार हमलावरों ने घेरकर उन पर गोलियां बरसाईं। तीन साल पहले पुष्पेंद्र के भाई की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुष्पेंद्र वादी थे। हत्यारोपियों ने उनको धमकी भी दी थी। जानते हैं हत्याकांड की पूरी कहानी...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन