फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीलीभीत एनकाउंटर: रुतबे में रहता था सिद्धू... युवाओं को दिखाता था ये सपना; सनी के रहन-सहन में आ गया था बदलाव

Sun, 29 Dec 2024 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Dec 2024 10:02 AM IST
सार

पीलीभीत में पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों का इंग्लैंड में बैठा मददगार बब्बर खालसा से जुड़ा कुलबीर सिंह सिद्धू रुतबे में रहता था। युवाओं को विदेश जाने का सपना दिखाता था। 

विज्ञापन
Pilibhit Encounter Sidhu lived with prestige used to show youth dream of going abroad
Pilibhit Encounter - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों का इंग्लैंड में बैठा मददगार बब्बर खालसा से जुड़ा कुलबीर सिंह सिद्धू कोरोना काल में गांव गजरौला जप्ती में दबंगई और रुतबे से रहता था। विदेश जाने और भिजवाने का सपना दिखाकर युवाओं की टीम बना रखी थी। बताते हैं कि आतंकियों को होटल में ठहराने में मदद करने वाले जसपाल उर्फ सनी के व्यवहार में भी सिद्धू के संपर्क में आने के बाद काफी बदलाव आया।


 
Pilibhit Encounter Sidhu lived with prestige used to show youth dream of going abroad
थाने में पुलिस और जांच एजेंसियां - फोटो : अमर उजाला
कुलबीर सिंह सिद्धू कोरोना काल में गांव गजरौला जप्ती के पूर्व प्रधान के पुत्र और मौजूदा प्रधान के घर में रुका था। प्रधान का देवर कोरोना काल से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर काम करता था। तभी उसकी सिद्धू से जान-पहचान हुई। गांव वालों के अनुसार सिद्धू अपनी कार से गांव गजरौला जप्ती आकर प्रधान के घर रुका था। उसने गांव और आसपास के युवकों से पहचान बढ़ाकर पूरी टीम बना ली। युवकों के साथ वह रोजाना क्रिकेट खेलता था। इसके अलावा गांव के आसपास युवकों की टोली बनाकर विदेश भिजवाने की बात कहता था। उन्हें सपने दिखाता था।
Pilibhit Encounter Sidhu lived with prestige used to show youth dream of going abroad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मददगार सनी - फोटो : अमर उजाला
जसपाल उर्फ सनी के रहन-सहन में आया काफी बदलाव
बताते हैं कि कुलबीर सिंह सिद्धू के संपर्क में आने के बाद जसपाल सिंह सनी का रहन-सहन बदल गया। बेरोजगार होने के बाद भी उसने डेढ़ साल पहले बुलेट बाइक खरीदी थी। पखवाड़े भर पहले उसने करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल खरीद लिया था। घर की मरम्मत पर भी उसने खासा खर्चा किया था। ट्रैक्टर भी मॉडीफाई कराया। उसका बदला रहन-सहन गांव में चर्चा का विषय बना था। सनी के पिता के पास करीब डेढ़ एकड़ जमीन है। अपने बड़े पुत्र मेजर सिंह को ढाई साल पहले इंग्लैंड भेजने पर पिता ने जमीन गिरवीं रखी थी। जिसे बाद में छुड़ा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Encounter Sidhu lived with prestige used to show youth dream of going abroad
सीसीटीवी में कैद आतंकी और अन्य - फोटो : अमर उजाला
पोस्टर फाड़ने पर हुए विवाद में युवक से भिड़ गया था सिद्धू
विधायकी के चुनाव के प्रचार में गांव के समीप भाजपा नेता के पोस्टर लगाए गए थे। प्रधान का परिवार सपा प्रत्याशी का समर्थक रहा। प्रधान के देवर ने भाजपा प्रत्याशी का पोस्टर फाड़ दिया था। तब प्रधान के देवर का गांव निवासी जसवंत सिंह से विवाद हो गया था। तब कुलवीर सिंह सिद्धू ने मौके पर पहुंचकर जसवंत पर रौब दिखाते हुए उसे खरी-खोटी सुनाई थी।
विज्ञापन
Pilibhit Encounter Sidhu lived with prestige used to show youth dream of going abroad
सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीनों आतंकी - फोटो : वीडियो ग्रैब
युवकों को लुभा कर रखता था जसपाल
जसपाल सिंह सनी बेरोजगार होने के बाद भी गांव के युवकों पर खूब खर्च करता था। अक्सर गांव से बाहर निकलने पर गांव के युवकों को साथ लेकर जाता था। उनको खिलाने, पिलाने पर खर्च करता था। इससे अक्सर युवक भी जसपाल सिंह सनी के साथ गांव के बाहर जाने को तैयार हो जाते थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed