{"_id":"676b9e3ae9fcf25e7d0bf238","slug":"pilibhit-encounter-jaspreet-was-one-gurvinder-three-and-varinder-was-hit-by-two-bullets-postmortem-revealed-2024-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pilibhit Encounter: जसनप्रीत को एक... गुरविंदर को तीन, वरिंदर को लगीं इतनी गोलियां; पोस्टमार्टम में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit Encounter: जसनप्रीत को एक... गुरविंदर को तीन, वरिंदर को लगीं इतनी गोलियां; पोस्टमार्टम में खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Dec 2024 12:08 PM IST
सार
पंजाब और यूपी पुलिस की साझा कार्रवाई में मारे गए खालिस्तान समर्थक तीनों आतंकियों के शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुआ पोस्टमॉर्टम देर शाम तक चला।
विज्ञापन
1 of 10
Pilibhit Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के कुल छह गोली लगीं। इसमें जसनप्रीत सिंह को एक, वरिंदर को दो और गुरविंदर को तीन गोलियां लगी थीं। जसनप्रीत के शरीर के अंदर बुलेट निकली, जबकि शेष दोनों आतंकियों के गोली आरपार हो गई थी। पोस्टमार्टम होने के बाद यह स्पष्ट हो सका। हालांकि आधिकारिक रूप से इस मामले में डॉक्टर और पुलिस अधिकारियों ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
2 of 10
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़ी पुलिस और मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दो चिकित्सकों के पैनल ने किया शवों का पोस्टमार्टम
पंजाब और यूपी पुलिस की साझा कार्रवाई में मारे गए खालिस्तान समर्थक तीनों आतंकियों के शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुआ पोस्टमॉर्टम देर शाम तक चला। इस दौरान पोस्टमॉर्टम हाउस पर पुलिस का पहरा रहा। पीलीभीत और पंजाब की पुलिस मौजूद रही। पोस्टमॉर्टम के बाद पंजाब पुलिस की निगरानी में परिजन तीनों के शव लेकर रवाना हो गए।
3 of 10
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पंजाब पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सोमवार रात को ही पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की, लेकिन डीएम संजय कुमार की ओर से परिजनों के आने की स्थिति के आधार पर मंगलवार सुबह 11 बजे से पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी। दो चिकित्सकों का पैनल बनाया गया। वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई। परिजनों के पहुंचने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़ी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
करीब 2:30 बजे पैनल ने पोस्टमार्टम शुरू किया। करीब दो घंटे तक पोस्टमार्टम चला। इस दौरान कोतवाल राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस तैनात रही। पंजाब की फोर्स भी दिन भर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रही। शाम करीब साढ़े छह बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजाब पुलिस की निगरानी में परिजन शव को लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गए। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर स्थिति को परखा और कागजी प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
5 of 10
मृतक आतंकियों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजन बोले...उनके बच्चों ने तो कभी मारपीट तक नहीं की
पंजाब और पीलीभीत पुलिस के साझा ऑपरेशन में सोमवार को मारे गए खालिस्तान समर्थक तीनों आतंकियों के परिजन मंगलवार सुबह पीलीभीत में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों का कहना था कि उनके बेटों का कभी मारपीट में भी नाम सामने नहीं आया। वे ऐसा नहीं कर सकते। चार दिन तक पंजाब पुलिस घर के आसपास तक नहीं आई। अचानक मुठभेड़ की सूचना मिली, जो भी हुआ वह यकीन से परे है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।