मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में 933 करोड़ रुपये की 132 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के लिए 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की। साथ ही 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान' को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। साथ ही उन्होंने अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस 2554 नई एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने बरेली की पहचान को झुमका के साथ जोड़ा था, हमने बरेली को नाथ कॉरिडोर देकर नाथ नगरी को उसकी पौराणिक पहचान दिलाने का काम किया है। सीएम योगी ने गाय, गंगा और दंगों का जिक्र कर सपा मुखिया पर जमकर हमला बोला।
UP: 'कसाइयों को जहन्नुम भेजा तो सपा को परेशानी...', अखिलेश पर बरसे योगी; पढ़ें बरेली दौरे की बड़ी बातें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली से 'स्कूल चलो अभियान' और 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान' की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। सीएम योगी ने अपनी सरकार के कामों का उल्लेख कर सपा पर जमकर बरसे।
सीएम योगी ने कहा कि बरेली दंगा सिटी नहीं, अब यह स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। 2017 से पहले बरेली में 5-7 दंगे आम बात थी, लेकिन पिछले आठ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। बरेली में अब दंगा नहीं, सब चंगा है। उन्होंने दंगाइयों को चेतावनी देते हुए कहा कि दंगा करने की हिम्मत करने वालों की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बरेली में अब निवेश का माहौल बन रहा है। डेयरी, मेडिकल और अन्य उद्योगों में निवेश हो रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली में हुई घटना की कहानी: घर में घुसकर हमला... फायरिंग-मारपीट, एसपी सिटी ने बताया किसने भड़काया माहौल
'शिक्षा से कोई बच्चा वंचित न रहे'
सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा समाज की आधारशिला है। उन्होंने बरेली से पूरे प्रदेश में 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की। इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों को स्टेशनरी, किताबों की किट व टॉफी इत्यादि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि नया शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश के लोगों से आह्वान करता हूं कि इस अभियान से जुड़ें और सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है। अगर कोई बच्चा शिक्षा से वंचित रहता है, तो यह समाज और राष्ट्र के लिए चुनौती बन जाता है।
ये भी पढ़ें- बदायूं में मुस्कान की हत्या: गला दबाया... पैर काटा, फिर दफनाया, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खौफनाक खुलासा
'बेसिक स्कूलों का किया कायाकल्प'
सीएम योगी ने 2017 के पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बेसिक शिक्षा परिषद की हालत खराब थी। स्कूलों में टॉयलेट, पेयजल, फर्नीचर और स्मार्ट क्लास जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं थीं। एक करोड़ 34 लाख बच्चों का नामांकन था, लेकिन 60 प्रतिशत बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। उन्होंने कहा कि आज ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 96 प्रतिशत स्कूलों में टॉयलेट, पेयजल, फ्लोरिंग, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था हो चुकी है। पिछले साल एक करोड़ 91 लाख बच्चों को डीबीटी के जरिए 1200 रुपये प्रति बच्चा उनके अभिभावकों के खाते में भेजे गए। बच्चों को दो यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, जूते, मोजे और स्वेटर भी दिए जा रहे हैं, जिससे बच्चों में स्कूल जाने की उत्सुकता बढ़ी है।
प्रदेश के हर जनपद होगा मुख्यमंत्री कंपोजिट
सीएम योगी ने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत 1500 विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को 8वीं से 12वीं तक गरीब कन्याओं की शिक्षा का केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरेली के नवाबगंज में अटल आवासीय विद्यालय श्रमिकों के बच्चों के लिए उत्तम शिक्षा का केंद्र बनेगा। इसी तर्ज पर बेसिक शिक्षा परिषद ने भी हर जनपद में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय को प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 57 जनपदों में जहां पर अटल आवासीय विद्यालय नहीं खोले गए हैं, वहां पर यह मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय प्रारंभ होने जा रहे हैं।