{"_id":"5f9cec3c8c6f92443735af38","slug":"bareilly-teacher-murder-case-vinita-father-came-to-bareilly-three-days-after-the-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हत्याकांड: विनीता के रिटायर पिता हत्या के कुछ दिन बाद सरेंडर करने पहुंचे बरेली, पुलिस ने उन्हें लौटा दिया जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हत्याकांड: विनीता के रिटायर पिता हत्या के कुछ दिन बाद सरेंडर करने पहुंचे बरेली, पुलिस ने उन्हें लौटा दिया जानिए क्यों
Sat, 31 Oct 2020 10:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Teacher murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के शिक्षक अवधेश कुमार की हत्या की आरोपी उनकी पत्नी विनीता और उसके मायके वालों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हाल ही में उनकी तलाश में ग्वालियर गई पुलिस टीम भी खाली हाथ लौट आई है। इस बीच पता चला है कि विनीता का रिटायर फौजी पिता हत्या के कुछ दिन बाद सरेंडर करने बरेली आया था लेकिन उस समय तक इस मामले में रिपोर्ट ही दर्ज नहीं थी लिहाजा वह फिर फरार हो गया।
Bareilly Teacher murder case
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी नगर में रहने वाले फिरोजाबाद के मूल निवासी शिक्षक अवधेश कुमार की उनकी पत्नी विनीता ने 12 अक्तूबर की रात हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू को बुलाकर घर में ही हत्या करा दी थी। इसके बाद गाड़ी में लाश फिरोजाबाद ले जाकर एक खेत में दफन करा दी। इस बीच अवधेश की मां कई दिन तहरीर लेकर चक्कर काटती रहीं मगर इज्जतनगर पुलिस ने गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की।
आरोपी विनिता
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी की सख्ती पर कई दिन बाद सक्रिय हुई पुलिस ने फिरोजाबाद जाकर अवधेश का शव बरामद किया। तब कहीं थाना इज्जतनगर में विनीता और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। चीकू को भी गिरफ्तार कर लिया लेकिन विनीता समेत बाकी आरोपी अब तक फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly speaker murder
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच पुलिस की छानबीन में पता चला है कि विनीता का रिटायर फौजी पिता अनिल कुमार हत्या के दो-तीन दिन बाद बरेली आया था। उसने कुछ परिचितों से मुलाकात की। एक वकील से भी मिला और पुलिस की सख्ती से बचने के लिए अदालत में सरेंडर कराने का इंतजाम कराने की बात की।
विज्ञापन
रोती बिलखतीं मृतक अवधेश की मां
- फोटो : अमर उजाला
वकील ने इसकी तैयारी शुरू की तो पता चला कि मामले में थाने में कोई एफआईआर ही दर्ज नहीं हुई है। इसके बाद अनिल दोबारा फरार हो गया। अब पुलिस को न अनिल का सुराग मिल रहा है न विनीता और उसके परिवार के दूसरे लोगों का।