फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Teacher Murder बरेली शिक्षक हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने सुपारी में वही रकम दी, जो पति ने उसे कार...

Fri, 30 Oct 2020 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 30 Oct 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Murder News bareilly teacher murder case Husband gave money to buy car, wife gave all amount in contract of murder
बरेली शिक्षक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शिक्षक अवधेश की हत्यारोपी पत्नी विनीता और ससुराल वालों का सुराग अभी नहीं लग सका है। बरेली पुलिस की टीम विनीता व उसके परिवार को फिरोजाबाद में तलाश कर रही है मगर वहां विधानसभा उप चुनाव में व्यस्तता के कारण स्थानीय पुलिस की खास मदद नहीं मिल पा रही है। 

Bareilly Murder News bareilly teacher murder case Husband gave money to buy car, wife gave all amount in contract of murder
आरोपी विनिता - फोटो : अमर उजाला
इस बीच बरेली आए अवधेश के भाई और मां ने बताया कि पत्नी की जिद पर अवधेश ने उसे करीब तीन लाख की रकम कार खरीदने को दी थी। उसी रकम को हिस्ट्रीशीटर चीकू को देकर पत्नी ने उनकी हत्या करवा दी।
 
Bareilly Murder News bareilly teacher murder case Husband gave money to buy car, wife gave all amount in contract of murder
बरेली शिक्षक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक अवधेश कुमार की उन्हीं के घर में हत्या करके पत्नी, ससुराल वाले व सुपारी किलर शव को गाड़ी में डालकर फिरोजाबाद ले गए थे। वहां शव जलाकर अधजली हालत में दबा दिया। राज खुलने के बाद इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इससे पहले ही फिरोजाबाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर हत्यारोपी शेर सिंह उर्फ चीकू को एक दूसरे मामले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Murder News bareilly teacher murder case Husband gave money to buy car, wife gave all amount in contract of murder
Bareilly Teacher murder case - फोटो : अमर उजाला
अब बरेली कोर्ट से चीकू का बी वारंट बनवाकर इज्जतनगर पुलिस ने फिरोजाबाद जिला जेल व कोर्ट में दाखिल कर दिया है। ताकि चोरी के मामले में जमानत कराकर छूट न जाए। बी वारंट पर चार नवंबर को सुनवाई होनी है। इधर, विनीता व उसके परिवार की तलाश में दरोगा प्रवीण कुमार की टीम फिरोजाबाद में दबिश दे रही है। 
 
विज्ञापन
Bareilly Murder News bareilly teacher murder case Husband gave money to buy car, wife gave all amount in contract of murder
bareilly speaker murder - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों फिरोजाबाद में उपचुनाव होने की वजह से वहां की कोई खास मदद नहीं मिल पा रही है। अवधेश के परिवार के मुताबिक भाई की कार इस्तेमाल कर रही विनीता काफी समय से अवधेश पर नई कार दिलाने का दबाव बना रही थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed