फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly News: गला दबाकर की गई थी शोभी की हत्या, धर्मशाला के कमरे में सड़ने लगा था शव

Tue, 10 Jan 2023 01:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 01:20 PM IST
विज्ञापन
Bareilly girl student Shobhi was strangulated to death in Rajasthan
शोभी देवल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बरेली की रहने वाली छात्रा शोभी देवल की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसका शव सोमवार देर रात राजस्थान से बरेली लाया गया। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। उधर, राजस्थान पुलिस हत्या के आरोप में पहले ही एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मंगलवार को शोभी हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। 



शहर के कोतवाली क्षेत्र की गली नवाबान निवासी शोभी देवल 31 दिसंबर को नाराज होकर घर से चली गई थीं। उसके लापता होने के संबंध में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उधर, राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में शोभी की हत्या कर दी गई थी। उसका शव एक धर्मशाला के कमरे में मिला था। उसका शव सड़ने लगा था। मोबाइल फोन से पहचान हुई तो बरेली से परिजनों को बुलाया गया। सोमवार को मेंहदीपुर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। 

Bareilly girl student Shobhi was strangulated to death in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शोभी की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। शोभी के शरीर पर मारपीट और सिर में चोट के निशान भी मिले। परिवार के लोग शव लेकर देर रात बरेली पहुंचे। मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। 
Bareilly girl student Shobhi was strangulated to death in Rajasthan
मेंहदीपुर बालाजी थाना - फोटो : अमर उजाला
मेंहदीपुर पुलिस ने हत्यारोपी महिला और पुरुष को तीन दिन पहले ही पकड़ लिया था। ट्रेन से दिल्ली जाते वक्त शोभी इन्हीं के संपर्क में आई थी। ये लोग उसे फुसलाकर मेंहदीपुर ले गए। वहीं धर्मशाला में किसी बात पर झगड़ा हुआ तो शोभी की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly girl student Shobhi was strangulated to death in Rajasthan
शोभी देवल के परिजन - फोटो : अमर उजाला
शुरू में बताया जा रहा था कि आरोपी देह व्यापार के धंधे में लिप्त हैं और सीरियल किलर हैं, लेकिन धर्मशाला में अपनी वास्तविक आईडी से कमरा लेना और सही मोबाइल नंबर डालना चौंकाने वाला रहा। मेंहदीपुर पुलिस मंगलवार को घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
Bareilly girl student Shobhi was strangulated to death in Rajasthan
रोते-बिलखते शोभी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
शोभी की मां की मौत तब हो गई थी जब वह छह माह की थी। इसके बाद से ही शोभी गली नवाबान में मौसी गायत्री देवल के पास रहती थी। कुछ समय बाद शोभी के पिता की भी मौत हो गई थी। शोभी बरेली कॉलेज में स्नातक की छात्रा थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed