फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budaun Case: 'एक आरोपी को मौत... दूसरे को जेल, अब कुछ नहीं कहना'; मृतक बच्चों के पिता का छलका दर्द

Fri, 22 Mar 2024 04:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
Badaun murder case accused Javed sent to jail know what did say victim family
आरोपी साजिद, जावेद, मृतक बच्चों के पिता - फोटो : अमर उजाला

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी जावेद को सीजेएम मोहमद साजिद के न्यायालय में शुक्रवार को पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस पर पिता विनोद का कहना है कि एक आरोपी को जेल और दूसरे को मौत मिली है। अब हम इस संबंध में कुछ कहना नहीं चाहते। अब जो भी कार्रवाई होगी, वह पुलिस करेगी या फिर कोर्ट करेगा। उनके घर पर आसपास के और तमाम रिश्तेदार सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।





सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च शाम विनोद कुमार के बेटे आयुष (13) और अहान उर्फ हनी (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू निवासी साजिद और जावेद ने अंजाम दिया था। दोनों विनोद के घर के सामने ही सैलून चलाते थे। साजिद चाकू लेकर विनोद कुमार के घर में घुस गया था और उनके दो बच्चों को गला रेतकर मार डाला था। मझले बच्चे पीयूष पर भी हमला किया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया था। 
Badaun murder case accused Javed sent to jail know what did say victim family
आरोपी जावेद - फोटो : अमर उजाला

इस हत्याकांड में आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, लेकिन जावेद बचकर भाग निकला था। उसने बृहस्पतिवार सुबह बरेली में नाटकीय ढंग से सरेंडर किया। घटना की वजह साफ न होने की वजह से परिवार वाले अब तक पुलिस पर ही अंगुली उठा रहे थे। पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े कर रहे थे लेकिन अब वह कुछ कहने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने पहले जो सवाल उठाए थे, अब उन्हें दोहराना नहीं चाहते।

Badaun murder case accused Javed sent to jail know what did say victim family
मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के पिता विनोद ठाकुर का कहना है कि वह इस संबंध में कुछ नहीं कहना चाहते। वह इतना जानते हैं कि एक आरोपी को जेल और दूसरे को मौत की सजा मिली है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस और न्यायालय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun murder case accused Javed sent to jail know what did say victim family
मुख्य आरोपी साजिद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शहर की तीन ज्यारतों पर जाता था कातिल साजिद
इस हत्याकांड की छानबीन में यह निकलकर सामने आया है कि हत्यारोपी साजिद शहर की तीन ज्यारतों पर जाता था। जब वह 10 साल का था तब उसके पिता बड़ी ज्यारत में झोपड़ी डालकर उसको लेकर रहे थे। बाद में भी उसका लगातार आना जाना था। यहां किन-किन लोगों से मुलाकात करता था। उनके बारे में पूछताछ में जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर अब छानबीन आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
Badaun murder case accused Javed sent to jail know what did say victim family
आरोपी जावेद, आरोपी साजिद - फोटो : अमर उजाला

साजिद और जावेद की कॉल रिकॉर्ड से खुलेंगे कई राज
इस हत्याकांड में दोनों हत्यारोपियों की कॉल रिकॉर्ड महत्वपूर्ण साक्ष्य बन सकता है। इससे घटना के खुलासे में काफी मदद मिलेगी। हत्याकांड वाले दिन दोनों आरोपियों ने मोबाइल पर किस-किस से बात की थी। वह लगातार किससे बात कर रहे थे। यह अहम सवाल है। पुलिस ने कुछ कॉल रिकॉर्ड भी निकलवाई हैं लेकिन इस संबंध में पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस ने इसे विवेचना का पार्ट बताते हुए कुछ कहने से इनकार कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed